Mamata Banerjee : ममता बनर्जी 21 को पंजाब दौरे पर जायेंगी, पंजाब व दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ करेंगी बैठक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की पंजाब की संभावित यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब किसान अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के वास्ते कानून बनाने की मांग कर रहे हैं.बनर्जी पहले ही किसानों को अपना समर्थन दे चुकी हैं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) 21 फरवरी को पंजाब दौरे पर जायेंगी. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना करेंगी. मुख्यमंत्री पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करेंगी. बताया गया है कि पंजाब में यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण होगी. गौरतलब है कि सुश्री बनर्जी के साथ ही तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी.
बैठक में किसान आंदोलन व इंडिया गठबंधन को लेकर हो सकती है बातचीत
इसी प्रकार,आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी पंजाब में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे की किसी भी संभावना से इंकार कर दिया था. ऐसे में राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि प्रस्तावित बैठक कांग्रेस और वाम मोर्चा को छोड़कर एक अनौपचारिक वैकल्पिक मोर्चे की शुरुआत की ओर संकेत करती है. हालांकि, पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने इस संबंध में कोई संकेत नहीं दिया है. लेकिन उन्होंने कहा है कि बैठक का एक महत्वपूर्ण एजेंडा दिल्ली-एनसीआर की सीमाओं पर नव-पुनर्जीवित किसानों का विरोध प्रदर्शन होगा.
Also Read: Mamata Banerjee : किसानों पर भाजपा के बर्बर हमले की निंदा करते हुए ममता बनर्जी ने केंद्र पर जमकर साधा निशाना
ममता बनर्जी ने पहले ही किसानों के विरोध के प्रति एकजुटता व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर किसानों को तितर-बितर करने लिए आंसू गैस के गोले के इस्तेमाल पर केंद्र के खिलाफ कटाक्ष किया था. बताया गया है कि बैठक में दिल्ली और पंजाब की सीमाओं पर किसान आंदोलन को कैसे जोरदार किया जाये और इंडिया गठबंधन में शामिल होने की लड़ाई में तृणमूल और आम आदमी पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है. इसके साथ ही कई मुद्दों पर भी बैठक होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




