ePaper

द्रौपदी मुर्मू का कोलकाता में नागरिक अभिनंदन करेंगी ममता बनर्जी, 2 दिन की यात्रा पर बंगाल आ रही हैं राष्ट्रपति

Updated at : 15 Mar 2023 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू का कोलकाता में नागरिक अभिनंदन करेंगी ममता बनर्जी, 2 दिन की यात्रा पर बंगाल आ रही हैं राष्ट्रपति

पश्चिम बंगाल सचिवालय नबान्न के सूत्र बता रहे हैं कि 27 मार्च की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कोलकाता पहुंचेंगी. उस दिन दोपहर में राज्य सरकार नेताजी इंडोर स्टेडियम में उनका नागरिक अभिनंदन करेगी. समारोह में स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी.

विज्ञापन

बोलपुर, मुकेश तिवारी. राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल आ रही हैं. वह 27 और 28 मार्च को बंगाल में रहेंगी. देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति 28 मार्च को विश्वभारती के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. विश्वभारती में तैयारी जोरों पर है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नागरिक अभिनंदन करेंगी.

27 मार्च को सुबह कोलकाता पहुंच जायेंगी द्रौपदी मुर्मू

पश्चिम बंगाल सचिवालय नबान्न के सूत्र बता रहे हैं कि 27 मार्च की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कोलकाता पहुंचेंगी. उस दिन दोपहर में राज्य सरकार नेताजी इंडोर स्टेडियम में उनका नागरिक अभिनंदन करेगी. समारोह में स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी. स्वागत समारोह से पहले राष्ट्रपति नेताजी सुभाष चंद्र बोस के एल्गिन रोड स्थित आवास पर जायेंगी. उसके बाद जोरासांको स्थित नेताजी भवन जायेंगी.

Also Read: महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद ममता बनर्जी का बदल रहा मन! द्रौपदी मुर्मू की जीत पर कहीं बड़ी बात
28 मार्च को विश्वभारती के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

ठाकुरबाड़ी का दौरा करने के बाद राष्ट्रपति का यूको बैंक के एक समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है. अगली सुबह यानी 28 मार्च को वह बेलूर मठ जायेंगी और यहां से ही शांतिनिकेतन के लिए रवाना हो जायेंगी. मालूम हो राष्ट्रपति को विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होना है. वहां से वह दिल्ली लौट जायेंगी.

द्रौपदी के खिलाफ तृणमूल के यशवंत सिन्हा लड़े थे राष्ट्रपति चुनाव

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत एनडीए ने जब द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की, तो ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर सत्ताधारी पार्टी ने यह फैसला लिया था, तो उसे विपक्ष के साथ साझा करना चाहिए था. हम भी उनका समर्थन करते. लेकिन, सरकार ने बिना किसी से चर्चा किये द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी.

द्रौपदी मुर्मू को ममता बनर्जी ने ट्विटर पर दी थी बधाई

दरअसल, ममता बनर्जी के कहने पर विपक्ष ने देश के पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था. द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को चुनाव में हरा दिया. वह राष्ट्रपति बनीं और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद ट्विटर पर बधाई दी. इसके जवाब में राष्ट्रपति ने बंगाल की मुख्यमंत्री को ‘दीदी’ कहकर संबोधित किया.

द्रौपदी मुर्मू की पहली बंगाल यात्रा को यागदार बनायेंगी ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब दिल्ली गयीं, तो वह द्रौपदी मुर्मू से भी मिलीं. अब जबकि महामहिम द्रौपदी मुर्मू पहली बार बंगाल की यात्रा करने जा रही हैं, तो ममता बनर्जी ने भी उनकी यात्रा को यादगार बनाने का फैसला किया है. उनका नागरिक अभिनंदन करने की तैयारी शुरू हो गयी है. विश्व भारती में भी राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार द्रौपदी मुर्मू दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola