TMC News: प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ममता बनर्जी के नामांकन की तारीख तय, इस दिन परचा भरेंगी तृणमूल सुप्रीमो
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Mar 2021 12:05 PM
ममता बनर्जी ने 18 जनवरी को पूर्वी मेदिनीपुर के तेखाली में आयोजित एक जनसभा में घोषणा की थी कि वह खुद नंदीग्राम से इस बार चुनाव लड़ना चाहती हैं. नंदीग्राम में 1 अप्रैल को मतदान होना है. बंगाल में 8 चरणों में इस बार चुनाव कराने का फैसला चुनाव आयोग ने लिया है. सूत्रों की मानें, तो बुधवार (3 मार्च 2021) को तृणमूल की पहली लिस्ट जारी होगी, जिसमें तीन चरणों के प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी.
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद पहली बार तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा अब तक नहीं हुई है. लेकिन, ममता बनर्जी के नामांकन की तारीख सामने आ गयी है. बताया जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा, तो तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी 11 मार्च को नंदीग्राम विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी. उस दिन शिवरात्रि है.
ममता बनर्जी ने 18 जनवरी को पूर्वी मेदिनीपुर के तेखाली में आयोजित एक जनसभा में घोषणा की थी कि वह खुद नंदीग्राम से इस बार चुनाव लड़ना चाहती हैं. नंदीग्राम में 1 अप्रैल को मतदान होना है. बंगाल में 8 चरणों में इस बार चुनाव कराने का फैसला चुनाव आयोग ने लिया है. सूत्रों की मानें, तो बुधवार (3 मार्च 2021) को तृणमूल की पहली लिस्ट जारी होगी, जिसमें तीन चरणों के प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी.
इस लिस्ट में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को टिकट देने की घोषणा हो सकती है. इसके बाद 11 मार्च को तमलूक में ममता बनर्जी अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं. वर्ष 2016 के चुनाव में यहां से तृणमूल के तत्कालीन हेवीवेट नेता शुभेंदु अधिकारी इस सीट से चुनाव लड़े थे. पिछले दिनों उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार और तृणमूल कांग्रेस से सारे रिश्ते तोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था.
शुभेंदु के भारतीय जनता पार्टी का झंडा थामने के बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का एलान किया, तो पूर्वी मेदिनीपुर के उनके पुराने सेनापति शुभेंदु ने अपनी ही मुख्यमंत्री को 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित करने का संकल्प लिया. कहा कि भाजपा जिसे भी टिकट देगी, वह ममता बनर्जी को आधा लाख से अधिक मतों से हरायेगा.
साथ ही शुभेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि वह ऐसा नहीं कर पाये, तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे. शुभेंदु ने अल्पसंख्यक वोटों की ओर इशारा करते हुए कहा था कि ममता बनर्जी 62 हजार वोटों के दम पर नंदीग्राम में चुनाव जीतना चाहती हैं. उन्हें 62 हजार वोट मिलेंगे और शेष वोट जायेगा भाजपा के खाते में.
Also Read: ममता के लिए नंदीग्राम के मैदान में उतरेंगी फिल्मी हस्तियां, देव-मिमी के अलावा ये सितारे भी लगायेंगे जोर
बताया जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी की इस बात को ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस ने गंभीरता से ले लिया. यही वजह है कि नामांकन के लिए शिवरात्रि के दिन को चुना गया है, ताकि मुस्लिम वोटर के साथ-साथ हिंदू मतदाताओं को भी अपनी ओर आकर्षित किया जा सके. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से इस विषय में कोई जानकारी नहीं दी है.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










