Bengal Chunav 2021 : ममता बनर्जी का बीजेपी पर अबतक का सबसे तीखा हमला, कहा- बाहरी गुंडों को चुनाव नहीं लड़ने देंगे

Updated:
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 : ममता बनर्जी का बीजेपी पर अबतक का सबसे तीखा हमला, कहा- बाहरी गुंडों को चुनाव नहीं लड़ने देंगे

Mamata Banerjee fiercest attack on BJP, bengal chunav news : बांकुड़ा की रैली में ममता बनर्जी ने बीजेपी पर अबतक का सबसे बड़ा हमला बोला है. ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बाहरी गुंडो को चुनाव नहीं लड़ने देंगे. ममता ने कहा कि बंगाल में इस बार दिल्ली हारेगी और बंगाल की जीत होगी

विज्ञापन

Bengal Chunav 2021 : बांकुड़ा की रैली में ममता बनर्जी ने बीजेपी पर अबतक का सबसे बड़ा हमला बोला है. ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बाहरी गुंडो को चुनाव नहीं लड़ने देंगे. ममता ने कहा कि बंगाल में इस बार दिल्ली हारेगी और बंगाल की जीत होगी. ममता ने इस दौरान चुनाव आयोग और अमित शाह पर भी निशाना साधा है.

बांकुड़ा में टीएमसी की रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में बाहीर लोग आ रहे हैं. जो लोग बंगाल में आपदा के समय नहीं दिखें, वे सभी अभी हर गली में आपको दिख जाएंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को बंगाल की जनता खेला कर देगी. ममता बनर्जी ने म‍ंच पर एक बार फिर चंडीपाठ की.

चुनाव आयोग पर निशाना- बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव हमेशा निष्पक्ष होनी चाहिए, लेकिन निर्वाचन आयोग होम मिनिस्टर के डायरेक्शन पर काम कर रही है, जो गलत है. ममता ने अमित शाह के बंगाल चुनाव में सक्रियता को लेकर भी सवाल उठाया है.

Also Read: WB Chunav 2021 : ममता बनर्जी को राहत, एफिडेविट मामले में CBI ने खारिज किया Suvendu Adhikari का आरोप, पढ़िए

दिल्ली हारबे : ममता- ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी यहां लड़ाई में नहीं है. बांकुड़ा की रैली में ममता ने कहा कि बांग्ला जीतबे और दिल्ली हारबे. यहां के लोगों की जीत होगी और यहां के लोगों की सरकार बनेगी. टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि बंगाल में जो हमसे टकराएगा वो चूर चूर हो जाएगा. ममता ने इस दौरान हरे कृष्णा हरे हरे. टीएमसी घरे घरे. उन्होंने इस दौरान कहा कि अगर बीजेपी वाले पैसा देकर वोट देने को कहे तो उससे पैसा ले लें और ईवीएम में खेला कर दें.

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola