ePaper

Arjun Kapoor और Malaika Arora का हुआ ब्रेकअप! सदमे में हैं एक्ट्रेस, जानें पूरा मामला

Updated at : 12 Jan 2022 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
Arjun Kapoor और Malaika Arora का हुआ ब्रेकअप! सदमे में हैं एक्ट्रेस, जानें पूरा मामला

Malaika Arora and Arjun Kapoor breakup : अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल में से एक है. दोनों अक्सर एख दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक है. दोनों अक्सर मूवीज और डिनर पर जाते स्पॉट किए जाते हैं. हाल ही में दोनों एक साथ करिश्मा कपूर के क्रिसमस पार्टी में भी देखे गए थे. अर्जुन मलाइका को लेकर काफी प्रोटेक्टिव भी है. दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे संग फोटोज शेयर करते रहते हैं. खैर, अब अर्जुन और मलाइका के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए है. दोनों का ब्रेकअप हो गया है. बॉलीवुडलाइफ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है.

Also Read: मलाइका अरोड़ा ने हाई थाई स्लिट गाउन में शेयर की ग्लैमरस तसवीरें, एक्ट्रेस की इन अदाओं के दीवाने हुए फैंस

एक सूत्र ने वेब पोर्टल को बताया कि मलाइका अरोड़ा को अपने घर से बाहर निकले छह दिन से अधिक समय हो गया है. वह पूरी तरह से आइसोलेशन में चली गई है. कहा जा रहा है कि अर्जुन से ब्रेकअप के बाद मलाइका बेहद दुखी हैं और खुद को ठीक करने के लिए वह कुछ समय दुनिया से दूर रहने का फैसला किया है.

सूत्र के हवाले से कहा जा रहा है, अर्जुन कपूर इन दिनों एक बार भी उनसे मिलने नहीं गए हैं.दरअसल, अर्जुन को अभी तीन दिन पहले बहन रिया कपूर के घर डिनर पर स्पॉट किया गया था.रिया का घर मलाइका के घर के बेहद करीब है और इसके बावजूद वह डिनर के बाद उनसे मिलने नहीं गए. मलाइका आमतौर पर अर्जुन के साथ इन फैमिली डिनर में शामिल होती हैं, लेकिन इस बार वह उनके साथ नजर नहीं आईं. जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरों को और तूल मिल गया और यह आग की तरह सोशल मीडिया पर फैंल गई.

आपको बता दें कि पिछले साल 1 जनवरी को, मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को सबके सामने ऑफिशियल कर दिया था. मलाइका ने एख प्यार भरा पोस्ट लिखते हुए कहा, “यह एक नई सुबह है, यह एक नया दिन है, यह एक नया साल है ….. 2021. #eternallygrateful.”

Also Read: मलाइका अरोड़ा के साथ एज डिफेंरस को लेकर ट्रोल होने पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola