ePaper

हुंडई अल्कजार को जार-बेजार कर रही Mahindra की ये कार! बड़ी फैमिली के लिए बड़ा इंतजाम

Updated at : 29 Dec 2023 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
हुंडई अल्कजार को जार-बेजार कर रही Mahindra की ये कार! बड़ी फैमिली के लिए बड़ा इंतजाम

Mahindra-Scorpio-N

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं. इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन दो पावर ट्यूनिंग (132 पीएस प्रति 300 एनएम) और 175 पीएस (370 एनएम और 400 एनएम) के साथ दिया गया है.

विज्ञापन

Mahindra Scorpio N: भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अभी हाल के महीनों में कई एसयूवी के साथ-साथ ऑफ-रोडिंग कार को बाजार में उतारा है. कंपनी ने 27 जून 2022 को महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को बाजार में उतारा है. इसके बाद ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ग्लोबल एनसीएपी) में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है. बाजार में इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा और हुंडई अल्कजार है. छह और सात सीटों वाली यह गाड़ी इतनी बड़ी है कि इसमें बड़ी फैमिली के लोग आसानी से सफर कर सकते हैं. कई मामलों में यह इन दोनों कारों से बेहतर परफॉर्मेंस देती है. आइए, जानते हैं इस कार की खासियत के बारे में…

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कीमत
undefined

भारत के एक्स-शोरूम में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कीमत 13.26 लाख रुपये से शुरू होती है, जो प्राइस 24.53 लाख रुपये जाती है. यह गाड़ी कुल चार वेरिएंट में आती है, जिनमें जेड2, जेड4, जेड6 और जेड8 शामिल हैं. महिंद्रा स्कॉर्पियो एन कार 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट में उपलब्ध है.

Also Read: चाबी-वाबी से नहीं… फिंगर प्रिंट स्टार्ट होगी Kia की ये हाइब्रिड कार महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का इंजन
undefined

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं. इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन दो पावर ट्यूनिंग (132 पीएस प्रति 300 एनएम) और 175 पीएस (370 एनएम और 400 एनएम) के साथ दिया गया है. इसके 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का आउटपुट 203 पीएस (370 एनएम और 380 एनएम) है. दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है. इसमें सभी पावरट्रेन के साथ रियर-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी गई है, जबकि डीजल इंजन के साथ 4-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी रखा गया है.

Also Read: यूपी ना बिहार… बाजार लूटने आई है Maruti Suzuki की ये CNG कार! महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के फीचर्स और मुकाबला
undefined

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एसयूवी कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, वायरलैस फोन चार्जिंग और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, इसकी फीचर लिस्ट में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, सनरूफ और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी शामिल है. वहीं, इस एसयूवी कार में सवारियों की सुरक्षा के लिए मल्टीपल एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, हिल असिस्ट कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर दिए गए हैं. बाजार में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, टाटा सफारी और हुंडई क्रेटा और हुंडई अल्कजार से है. इसकी टक्कर महिंद्रा एक्सयूवी 700 से भी है.

Also Read: वाह, क्या लगती जापानी गुड़िया है! ऑफ-रोडिंग कार के शौकीनों को बना रही पागल
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola