VIDEO : महेंद्र सिंह धोनी ने पैतृक गांव जाकर की कुल देवता की पूजा, साक्षी संग लिया परिजनों का आशीर्वाद

Updated:
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी अल्मोड़ा अपने कुल देवता की पूजा के लिए गए थे. यहां उन्होंने कुछ समय अपनी पत्नी साक्षी के साथ बिताया. साथ ही वे घर और मुहल्ले के बुजुर्गों से भी मिले. इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है.

विज्ञापन

विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाना है. इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में अपने पैतृक गांव जो उत्तराखंड में स्थित है, वहां गए. महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ गांव गए थे और वहां उन्होंने पूजा अर्चना की. पूजा के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गांव के लोगों से मुलाकात की और उनके साथ बेहतरीन समय बिताया. महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित है. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह नौकरी के लिए झारखंड की राजधानी रांची आ गए थे और रांची में ही महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ और यहीं वे पले-बढ़े हैं.

विज्ञापन

कुल देवता की पूजा के लिए गए थे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अल्मोड़ा अपने कुल देवता की पूजा के लिए गए थे. यहां उन्होंने कुछ समय अपनी पत्नी साक्षी के साथ बिताया. साथ ही वे घर और मुहल्ले के बुजुर्गों से भी मिले. इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है. वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी बहुत ही सहजता और विनम्रता के साथ अपने लोगों से मिल रहे हैं और उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं.


माही और साक्षी ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

वीडियो में वे पैतृक आवास में साक्षी के साथ पूजा करते नजर आ रहे हैं, उसके बाद वे एक बुजुर्ग महिला के साथ छत पर बैठते हैं, जिसके बाद कई महिलाएं वहां आती हैं और उनके साथ तस्वीर खिंचवाती है. धोनी यहां अपने घर के दरवाजे पर बैठकर साक्षी के साथ तस्वीर भी खिंचवाते हैं, जो वायरल है.


देवड़ी मंदिर में पूजा करने जाते हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी दीपावली के मौके पर अपने घर रांची में थे, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ दिवाली का जश्न मनाया. उसके बाद वे अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा गए हुए हैं और वहां बेहतर समय गुजार रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी की पूजा-अर्चना में काफी निष्ठा है, वे रांची से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित देवड़ी मंदिर में हमेशा ही जाकर पूजा करते हैं.

Also Read: विराट कोहली के 50वें शतक पर अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर डाली स्टोरी, ईश्वर को बताया बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola