Mahashivratri: बम-बम बोल रही काशी, महादेव के विवाह उत्सव में डूबी बाबा नगरी, तस्वीरों में देखें अनोखे रंग

Updated at : 01 Mar 2022 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
Mahashivratri: बम-बम बोल रही काशी, महादेव के विवाह उत्सव में डूबी बाबा नगरी, तस्वीरों में देखें अनोखे रंग

Mahashivratri 2022: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है. महादेव और देवी पार्वती के शुभ विवाह के प्रतीक इस पावन पर्व पर इस बार पंचग्रही योग मकर राशि पर बन रहा है.

विज्ञापन
undefined

महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तो की आस्था का हुजूम उमड़ा हैं। बाबा के दर्शनों के लिए भक्त रात्रि से ही कतारबद्ध होकर खड़े हैं। शिव- पार्वती के विवाहोत्सव के मौके पर पूरी काशी शिवमय नजर आ रही.

undefined

चारो तरफ़ हर हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही हैं। काशी विश्वनाथ जी मे मंगलवार की भोर मंगला आरती के बाद जगत के नाथ के दरबार के पट खुले तो शिव भक्त निहाल हो उठे और विश्वनाथ धाम से लेकर गंगा तट का क्षेत्र हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।

undefined

बाबा दरबार में दर्शन-पूजन का यह सिलसिला बुधवार की रात शयन आरती तक अनवरत जारी रहेगा। आज रात बाबा दरबार में चार पहर की आरती होगी और उसी दौरान उनकी और माता गौरा के विवाह की रस्म परंपरागत तरीके से संपन्न होगी।

undefined

इसबार की महाशिवरात्रि में भोले भक्तों को बाबा का अनूठा दर्शन करने के लिए मिलेगा। क्योंकि 13 दिसंबर 2021 को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद यह पहली महाशिवरात्रि है जब भक्त महादेव का जलाभिषेक करने उनके दरबार पहुंचे हैं।

undefined

इस बार खास बात यह है कि श्रद्धालु गंगा में स्नान कर जलासेन घाट से सीधे बाबा दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। स्वर्णमंडित गर्भगृह की दीवारों के अलौकिक दृश्य देखकर भी इसबार भक्त मंत्रमुग्ध है। हर प्रकार से यह महाशिवरात्रि इसबार अनूठी हैं। भक्तो की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए दर्शन-पूजन के बाद विश्वनाथ धाम में बैठकर शांतिपूर्वक देवाधिदेव का ध्यान कर उनकी स्तुति करने का भी प्रबंध किया गया है।

undefined

फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है। शिवरात्रि चमुर्दशी मंगलवार की भोर 3:16 बजे से 2 मार्च की रात 1 बजे तक है। महादेव और देवी पार्वती के शुभ विवाह के प्रतीक इस पावन पर्व पर इस बार पंचग्रही योग मकर राशि पर बन रहा है।

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola