Devendra Fadnavis: 'मैं समंदर हूं लौटकर वापस आऊंगा', विधानसभा में कही फडणवीस की बात सच हो गई!
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Jun 2022 5:42 PM
उद्धव ठाकरे के इस्तीफे (Uddhav Thackerey Resign) के बाद एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) महाराष्ट्र के नये सीएम (Maharashtra New CM) होंगे. भाजपा (BJP) नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इसका ऐलान कर दिया है. राजनीति के इस खेल में फडणवीस का एक शेर वायरल हो रहा है- मैं समंदर हूं लौटकर वापस आऊंगा.
Maharashtra Political Crisis Latest Update: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है. उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद एकनाथ शिंदे राज्य के नये सीएम बनने जा रहे हैं. भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस बात का ऐलान कर दिया है. एकनाथ शिंदे आज शाम साढ़े सात बजे महाराष्ट्र के सीएम रूप में शपथ लेंगे. पहले कयास लग रहे थे कि फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन अब शिंदे की ताजपोशी होने जा रही है. ऐसा करके फडणवीस ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है. अब उनपर शिवसेना तोड़ने का आरोप भी नहीं लगेगा और वह महाराष्ट्र के लोगों के बीच भरोसा जीतने में भी कामयाब होंगे.
देवेंद्र गंगाधर राव फडणवीस वह नाम है जिसने उद्धव ठाकरे को उनकी ही सेना से मात दे दी. यह फडणवीस का ही गेमप्लान है कि उद्धव के लिए हालात ऐसे हो गये कि सरकार तो गयी ही, अब पार्टी भी उनके हाथ से जाती नजर आ रही है. इन सबके बीच महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नयी सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है. भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे के नाम का ऐलान कर दिया है. राजनीति के इस शह और मात के खेल में महाराष्ट्र विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस का सुनाया एक शेर बहुत वायरल हो रहा है- ‘मैं समंदर हूं लौटकर वापस आऊंगा.’
Also Read: एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शाम 7:30 बजे लेंगे शपथ, सरकार से बाहर रहेंगे फडणवीसबात साल 2019 की है, जब भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और नतीजे आने के बाद महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार बननी तय मानी जा रही है. भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने की तैयारी थी, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच सीएम की कुर्सी को लेकर अनबन हो गई. शिवसेना चाहती थी कि सीएम उनकी पार्टी का हो, लेकिन सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी दावा ठोक रही थी. दोनों पार्टियों के बीच मतभेद इतने बढ़ गए कि राज्य में क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर की पार्टी एनसीपी और कांग्रेस ने शिवसेना को समर्थन देकर सरकार बना ली और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे सीएम बन गए. देवेंद्र फडणवीस की सीएम कुर्सी जा चुकी थी, तब महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में फडणवीस ने शायरने अंदाज में विपक्ष पर चेताया था.
मेरा पानी उतरता देख
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 1, 2019
मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना
मैं समंदर हूँ
लौटकर वापस आऊँगा ! #Maharashtra #MaharashtraAssembly pic.twitter.com/erM8LJeQKi
1 दिसंबर 2019 को देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा था- ‘मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना… मैं समंदर हूं, लौट कर वापस आऊंगा.’ फडणवीस की इन लाइनों पर जहां भाजपा नेताओं ने मेज थपथपाकर उनका अभिवादन किया. वहीं, सत्ता पक्ष के कई नेता इस दौरान हंसते नजर आये. अब लगभग ढाई साल बाद फडणवीस ने अपनी बाताें को सच कर दिखाया है. अब उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिवसेना में एकनाथ शिंदे गुट की बगावत के बाद महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई है. अब एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नये सीएम होंगे. इससे पहले महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 29 जून को राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद फ्लोर टेस्ट से पहले ही उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










