Madhepura: स्टेट हाइवे-91 पर ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

Madhepura: मधेपुरा जिले के मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाइवे-91 पर शुक्रवार को शाम करीब तीन बजे मोटरसाइकिल और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
Madhepura: मधेपुरा जिले के मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाइवे-91 पर शुक्रवार को शाम करीब तीन बजे मोटरसाइकिल और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह अपनी बहन के घर गया था. वहां से लौटने के दौरान हादसा हो गया.
मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड की पड़वा नवटोल पंचायत के वार्ड नंबर-8 निवासी सिंटू मंडल अपनी बहन के यहां रतन पट्टी गया था. वहां से दोस्त की ससुराल कोल्हायपट्टी से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी बीच, पेट्रोल पंप के करीब मुरलीगंज से बिहारीगंज की ओर जा रहे ट्रक से मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गयी.
हादसे में मोटरसाइकिल चालक सिटू मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मौके पर पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी अब्बास हुसैन ने घटनास्थल से सिंटू मंडल को ऑटो पर लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज लाया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मुरलीगंज थाने के पुलिस पदाधिकारी प्रेमचंद पासवान ने पोस्टमार्टम के लिए लाश को भेज दिया.
मृतक के बड़े भाई जयराम मंडल ने बताया कि गुरुवार को ही वह घर से बहन के यहां रतनपट्टी गया था. मेरी ही मोटरसाइकिल थी. वापस घर लौटने के क्रम में हुई दुर्घटना में मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि वह शादीशुदा है. उसके दो छोटी-छोटी बेटियां और एक बेटा है. पुलिस ने मोटरसाइकिल और ट्रक को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




