Lal Salaam OTT Release: रजनीकांत की लाल सलाम इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

Lal Salaam OTT Release: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘लाल सलाम’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. मूवी को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं ये ओटीटी पर कब रिलीज होगी.

सुपरस्टार रजनीकांत स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘लाल सलाम‘ में अपनी छोटी लेकिन प्रभावशाली भूमिका के साथ बड़े पर्दे पर लौट आए हैं. फिल्म का निर्देशन उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है और इसमें विष्णु विशाल, विक्रांत और सेंथिल मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन फिर भी लाल सलाम अच्छी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘लाल सलाम’ के मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी पार्टनर को लॉक कर लिया है.

जी हां आपने सही सुना. ऐसे में अभी तक आपने ये फिल्म नहीं देखी है, तो अब इसके ओटीटी डिलेस्स के बारे में जानिए. डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने ‘लाल सलाम’ के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं.

रजनीकांत अभिनीत फिल्म लाल सलाम ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पहले शनिवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़ने के बजाय गिर गया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

अब, सैकनिल्क के अनुमानों के अनुसार, स्पोर्ट्स ड्रामा ने अपने पहले रविवार को 3 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए साफ तौर पर संघर्ष कर रही है.
Also Read: Jailer OTT Release: जेलर को लेकर आई बड़ी खबर, OTT पर होगी रिलीज, नोट कर लें दिन और तारीख
ऐश्वर्या रजनीकांत की ओर से निर्देशित, फिल्म में क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव भी एक कैमियो में नजर आए. वहीं सहायक भूमिकाओं में लिविंगस्टन, सेंथिल, जीविता, केएस रविकुमार, थम्बी रमैया और विवेक प्रसन्ना जैसे कलाकार शामिल हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत अमिताभ बच्चन के साथ ‘थलाइवर 170’ में नजर आएंगे. दोनों सुपरस्टार आखिरी बार 1991 में दिल छू लेने वाले पारिवारिक ड्रामा ‘हम’ में एक साथ नजर आए थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘थलाइवर 170’ एक सच्ची घटना पर आधारित है और इसमें कथित तौर पर रजनीकांत एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे. फिल्म का निर्देशन टीजे ग्ननावेल करेंगे, जो अपनी फिल्म ‘जय भीम’ के लिए जाने जाते हैं.

रजनीकांत को आखिरी बार मोहनलाल, तमन्ना भाटिया, शिवा राजकुमार सुनील, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन और योगी बाबू के साथ ‘जेलर’ में देखा गया था. यह फिल्म 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई.
Also Read: Jailer: रजनीकांत ने जेलर की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे तो ये फिल्म औसत लगी थी, लेकिन…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










