Jailer OTT Release: जेलर को लेकर आई बड़ी खबर, OTT पर होगी रिलीज थलाइवा की मूवी

Updated:
विज्ञापन
Jailer OTT Release: जेलर को लेकर आई बड़ी खबर, OTT पर होगी रिलीज थलाइवा की मूवी

Jailer OTT Release Date: जेलर के साथ रजनीकांत को अपने करियर की दूसरी ऐसी फिल्म मिली है जिसने 600 करोड़ रुपये या उससे अधिक की कमाई की है. चलिए आपको बताते है ओटीटी पर ये कब रिलीज होगी.

विज्ञापन
undefined

भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत अभिनीत जेलर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. यह सुपरस्टार की अपनी 2.0 के बाद दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है.

undefined

अगर आप किसी वजह से फिलम जेलर को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए है तो इसे अब आप ओटीटी पर देख सकते है. प्राइम वीडियो ने एक बयान में घोषणा की कि रजनीकांत अभिनीत नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म 7 सितंबर से स्ट्रीम होगी.

undefined

फैंस जेलर को प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में देख सकते हैं. यह फिल्म रिलीज के 20 दिन बाद भी दुनिया भर के सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है.

undefined

फिल्म जेलर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है और दुनिया भर में 650 करोड़ रुपये की कमाई की ओर बढ़ रही है. बता दें कि सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन द्वारा निर्मित इस फिल्म को नेल्सन ने लिखा भी है.

undefined

जेलर में रजनीकांत के अलावा, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विनायकन, तमन्ना भाटिया और मास्टर ऋत्विक प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म में मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ ने कैमियो रोल निभाया है.

undefined

जेलर एक सेवानिवृत्त जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के बारे में है, जो अपने बेटे के हत्यारों को खोजने के लिए अभियान पर निकलता है. जैसे ही वह अपने बेटे की दुनिया की परछाइयों से गुज़रता है, उसके सामने नये राज खुलते है.

undefined

हाल ही में सन पिक्चर्स ने जेलर की जबरदस्त सफलता के बाद रजनीकांत और नेल्सन को लग्जरी कारें गिफ्ट की हैं. निर्माता ने एक्टर को 1.25 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू एक्स7 कार गिफ्ट की.

undefined

7 सितंबर को ही शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में शाहरुख के अलावा, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति अहम रोल में है. फिल्म एटली द्वारा निर्दिशत है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola