ePaper

झारखंड में भी है एक लक्षद्वीप, अगर अभी तक नहीं गए हैं घूमने तो जल्द बना लें प्लान, यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें

Updated at : 15 Jan 2024 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में भी है एक लक्षद्वीप, अगर अभी तक नहीं गए हैं घूमने तो जल्द बना लें प्लान, यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें

Burudi Dam: लक्षद्वीप इन दिनों काफी चर्चा में है. लोग सबसे अधिक इसे गूगल पर सर्च किया जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं झारखंड राज्य में भी एक लक्षद्वीप है. आइए जानते हैं उस जगह के बारे में.

विज्ञापन
undefined

Burudi Dam: भारत में मौजूद लक्षद्वीप इन दिनों काफी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर लोग आजकल सबसे अधिक लक्षद्वीप के बारे में ही जानना चाहते हैं. इसे लेकर गूगल पर सबसे अधिक सर्च किया जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं झारखंड राज्य में भी एक लक्षद्वीप है. आइए जानते हैं विस्तार से.

undefined
झारखंड में इस जगह लीजिए लक्षद्वीप जैसा मजा

अगर आप झारखंड में हैं और लक्षद्वीप का मजा लेना चाहते हैं तो जमशेदपुर के नजदीक घाटशिला में स्थित बुरूडीह डैम जा सकते हैं. यह जगह बिल्कुल लक्षद्वीप की जैसी है.

Also Read: नेपाल और भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान तो आधार नहीं इन आईडी का करें इस्तेमाल, वरना लौटा दिए जाएंगे
undefined
बेहद सुंदर है बुरूडीह डैम

अगर आपको नेचर से प्यार है तो बुरूडीह डैम जा सकते हैं. क्योंकि इसके चारों ओर जंगल हैं यह नजारा अद्भुत लगता है. यहां सबसे अधिक पर्यटक पिकनिक के लिए जाते हैं.

undefined

प्रकृति की गोद बसा बुरूडीह दिखने में एकदम लक्षद्वीप के जैसा है. यहां आप आराम से बोटिंग का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा आप यहां वाटर सर्फिंग और यहां से बहने वाली नीले रंग के पानी का आनंद उठा सकते हैं. आपको अगर फोटोग्राफी का शौक है तो यहां जा सकते हैं.

Also Read: जा रहे हैं घूमने तो न हो परेशान, IRCTC से ऐसे करें सस्ते में होटल बुक, जानें आसान तरीका
undefined
बुरूडीह घूमने का सबसे अच्छा समय

अगर आप बुरूडीह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जनवरी से लेकर फरवरी के बीच यहां जा सकते हैं. इस समय यहां का मौसम बेहद शानदार रहता है.

undefined

वैसे आप चाहे तो मार्च से लेकर जून तक यहां विजिट कर सकते हैं. इसके बाद अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक बुरूडीह घूमने जा सकते हैं. यह महीना घूमने के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है.

Also Read: IRCTC: रामेश्वरम घूमने के लिए हो जाइए तैयार, आईआरसीटीसी लाया है एक शानदार टूर पैकेज, बस देना होगा इतना किराया

बुरूडीह बांध का इतिहास ?

बुरूडीह बांध ब्रिटिश राज के दौरान दलमा हिल्स के सुंदर परिवेश में बनाया गया था. धारागिरी झरना, लगभग 20 फीट (6.1 मीटर) ऊंचा और फुलडुंगरी पहाड़ियां, दोनों लोकप्रिय पर्यटन स्थल, बुरूडीह से एक ही दिशा में स्थित हैं|

घाटशिला से बुरूडी झील की दूरी ?

घाटशिला से बुरुडी झील की दूरी 9.9 किमी है.

बुरुडी झील से धारागिरी झरने की दूरी ?

बुरुडी झील से धारागिरी झरने की दूरी 7.4 किमी है.

जमशेदपुर से बुरूडीह बांध की दूरी ?

जमशेदपुर से बुरूडीह बांध की दूरी 53.9 किमी है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola