PHOTOS: प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा-यमुना में डुबकी

Published by : Sandeep kumar Updated At : 27 Nov 2023 12:48 PM

विज्ञापन

कार्तिक मास की पूर्णिमा पर स्नान का विशेष महत्व बताया गया है. शास्त्रों में वर्णित है कि इस दिन किए गंगा स्नान से पूरे वर्ष भर गंगा स्नान करने के समान फल मिलता है.

विज्ञापन
undefined

यूपी के प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में भक्तों ने संगम सहित गंगा और यमुना में पुण्य की डुबकी लगाई. स्नान और दान का सिलसिला सोमवार की तड़के सुबह से ही शुरू हो गया था.

undefined

संगम पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया. इसके बाद दीपदान कर मां गंगा की आरती उतारी गई. घाट पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से व्यापक बंदोबस्त किया गया था.

undefined

पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी. संगम सहित बलुआ घाट, काशीराज घाट, नागवासुकि, रामघाट, काली घाट, सरस्वती घाट, किला घाट, वीआईपी घाट, महावीर घाट सहित गंगापार के श्रृंगवेरपुर, फाफामऊ, नवाबगंज,झूंसी के अलावा यमुना पार के नैनी, अरैल आदि घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया.

undefined

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने संगम तट पर स्थित श्रीबड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया. दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. मंदिर परिसर में भंडारे के साथ ही सुंदरकांड और अखंड रामायण श्रीहरिकीर्तन सहित अन्य अनुष्ठान चल रहे हैं.

undefined

दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इसके अलावा भगवान शिव, रामजानकी सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने दर्शन पूजन किया. रामघाट पर स्थित रामजानकी मंदिर के अलावा काली मंदिर आदि में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया.

undefined

कार्तिक मास की पूर्णिमा पर स्नान का विशेष महत्व बताया गया है. शास्त्रों में वर्णित है कि इस दिन किए गंगा स्नान से पूरे वर्ष भर गंगा स्नान करने के समान फल मिलता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना या अन्य नदियों में स्नान करने से विशेष पुण्य लाभ मिलता है.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola