WB News : कुल्टी रेलवे स्टेशन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल इंजन

Updated at : 25 Nov 2023 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
WB News : कुल्टी रेलवे स्टेशन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल इंजन

मौके पर दमकल विभाग ने पहुंचकर आग की लपटों पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. आग लगने की सटीक वजह की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है किंतु आग की लपटे प्लेटफार्म में रखी केवल के बंडल पे लग कर धूं- धूं कर जल रही थी. घटना को लेकर आरपीएफ जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल रेल मंडल (Asansol Railway Division) के तहत कुल्टी रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह प्लेटफार्म संख्या 3 में भीषण आग लग गई. देखा गया है कि आग की लपटे इतनी तेज थी की प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गया. घटना की सूचना के बाद आर पी एफ पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित किया. आग नियंत्रण में नहीं आने पर दमकल को सूचना दी गई. मौके पर दमकल विभाग ने पहुंचकर आग की लपटों पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. आग लगने की सटीक वजह की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है किंतु आग की लपटे प्लेटफार्म में रखी केवल के बंडल पे लग कर धूं- धूं कर जल रही थी. घटना को लेकर आरपीएफ जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola