Ghazipur Assembly Chunav: जखनियां सीट पर BJP को नहीं मिली जीत, क्या अशोक राजभर बड़ा फैक्टर होंगे?

2017 के भी विधानसभा चुनाव में भाजपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन के उम्मीदवार त्रिवेणी राम विधायक चुने गए थे. इस सीट पर 7 मार्च को मतदान होना है.
Ghazipur Jakhanian Vidhan Sabha Chunav: गाजीपुर की जखनियां विधानसभा सीट की बात करें तो अभी तक यहां बीजेपी ने एक बार भी जीत दर्ज नहीं की. यहां पर जब भी चुनावी भिड़ंत हुई है तो बस सपा और बसपा के बीच में हुई है. 2017 के भी विधानसभा चुनाव में भाजपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन के उम्मीदवार त्रिवेणी राम विधायक चुने गए थे. लेकिन, इस सीट के राजनीतिक इतिहास में बीजेपी का नाम तकरीबन गायब ही है. 2022 के चुनाव के तहत इस सीट पर 7 मार्च को मतदान होना है. इस सीट के नतीजों का ऐलान भी 10 मार्च को होगा.
-
2017- त्रिवेणी राम- सुभासपा
-
2012- सुब्बा राम- सपा
-
2007- विजय कुमार- बसपा
-
2002- छेदी राम- सपा
-
1996- विजय कुमार- बसपा
-
1993- चंद्रशेखर- बसपा
-
1991- गिरधारी लाल- जेडी
-
1989- राजनाथ सोनकर- जेडी
-
1985- झिलमित राम- कांग्रेस
-
1980- झिलमित राम- इंक (आई)
-
1977- देवराम- जेएनपी
-
2017 के चुनाव में सुभासपा के त्रिवेणी राम जीते थे. वो आठवीं तक पढ़े हैं.
Also Read: Ghazipur Assembly Chunav: गाजीपुर सदर में 2017 में खिला कमल, इस दफे बदले हैं सियासी समीकरण
-
दलित- 91 हजार
-
यादव- 68 हजार
-
राजभर- 48 हजार
-
चौहान- 36 हजार
-
कुशवाहा- 31 हजार
-
वैश्य- 22 हजार
-
मुस्लिम- 18 हजार
-
क्षत्रिय- 16 हजार
-
ब्राह्मण- 14 हजार
-
बिंद- 9 हजार
-
अन्य जातियां- 40 हजार
-
कुल मतदाता- 4,29,709
-
पुरुष- 2,30,938
-
महिला- 1,98,757
-
थर्ड जेंडर- 14
-
बिजली नियमित नहीं आती.
-
सड़कों की हालत सही नहीं.
-
रोजगार के साधन भी नहीं हैं.
-
यहां अकाल मुख्य समस्या है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




