ePaper

Auraiya Assembly Chunav: औरैया की इस सीट से विनय शाक्य की बेटी रिया BJP कैंडिडेट, वीडियो से आईं चर्चा में

Updated at : 28 Jan 2022 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
Auraiya Assembly Chunav: औरैया की इस सीट से विनय शाक्य की बेटी रिया BJP कैंडिडेट, वीडियो से आईं चर्चा में

11 जनवरी को रिया शाक्य ने अपने चाचा देवेश शाक्य और दादी पर पिता विनय शाक्य के अपहरण का आरोप लगाया था. इससे जुड़ा रिया शाक्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

विज्ञापन

Auraiya Bidhuna Bharthana Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बिधूना सीट है. अरिंद नदी के किनारे बसा बिधूना बेहद खास सीट मानी जाती है. इस सीट पर बीजेपी ने विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य को टिकट दिया है. 11 जनवरी को रिया शाक्य ने अपने चाचा देवेश शाक्य और दादी पर पिता विनय शाक्य के अपहरण का आरोप लगाया था. इससे जुड़ा रिया शाक्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद रिया शाक्य पर बीजेपी हाईकमान की नजर गई. बिधूना विधानसभा सीट पर 20 फरवरी को वोटिंग है.

बिधूना सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- विनय शाक्य- भाजपा

  • 2012- प्रमोद कुमार- सपा

  • 2007- धनी राम- सपा

  • 2002- विनय शाक्य- बसपा

  • 1996- धनीराम वर्मा- सपा

  • 1993- दानी राम वर्मा- सपा

  • 1991- धनीराम वर्मा- जेपी

  • 1989- धनीराम वर्मा- जेडी

  • 1985- औसन सिंह- भाजपा

  • 1980- गजेन्द्र सिंह- इंक (आई)

  • 1977- औसन सिंह- जेएनपी

Also Read: Etawah Assembly Chunav: 2017 के चुनाव में भरथना से पहली बार जीती महिला उम्मीदवार, जारी रहेगा रिकॉर्ड?
बिधूना सीट के मौजूदा विधायक

2017 के चुनाव में बीजेपी के विनय शाक्य ने चुनाव जीता था. इस बार बीजेपी ने विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य को टिकट दिया है.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • यादव- 55 हजार

  • जाटव- 46 हजार

  • लोधी- 39 हजार

  • शाक्य- 30 हजार

  • क्षत्रिय- 28 हजार

  • ब्राह्मण- 24 हजार

  • मुस्लिम- 21हजार

  • पाल- 20 हजार

  • कठेरिया- 16 हजार

  • बाथम- 12 हजार

बिधूना विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,55,368

  • पुरुष- 1,95,584

  • महिला- 1,60,964

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola