UP Chunav 2022: कल्याण सिंह का अतरौली से रहा था खास रिश्ता, यहां बुनियादी सुविधाओं का भी रहा हमेशा अभाव

अतरौली विधानसभा सीट से 2017 में कल्याण सिंह के नाती भाजपा के संदीप कुमार सिंह ने सपा के वीरेश यादव को 50 हराया था. इस सीट पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान है.
UP Chunav 2022: अतरौली उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है. यहां से 2017 में भाजपा के संदीप कुमार सिंह विधायक चुने गए थे. 2022 में इस बार अतरौली विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है. इस सीट पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान है.
-
1951 में अस्तित्व में आई यह सीट अतरौली नॉर्थ के नाम से जानी जाती थी.
-
यह सीट सबसे हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट है.
-
यह 10 बार विधायक, सांसद, दो बार मुख्यमंत्री, राज्यपाल रहे कल्याण सिंह की पैतृक सीट है.
-
इस सीट पर कल्याण सिंह और उनके परिवार का दबदबा रहा है.
-
2012 में सपा के वीरेश यादव ने कल्याण सिंह की पुत्रवधू प्रेमलता देवी को हराया था.
-
2017 में कल्याण सिंह के नाती भाजपा के संदीप कुमार सिंह ने सपा के वीरेश यादव को हराया था.
Also Read: UP Chunav 2022: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की भूमि पर फिर खिलेगा कमल? अब तक ऐसे रहे हैं नतीजे
-
भाजपा के संदीप कुमार सिंह मौजूदा विधायक हैं. संदीप सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम के बाद ब्रिटेन से पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया.
-
अतरौली विधानसभा लोधे-राजपूत बाहुल्य वाली सीट है.
-
यहां ब्राह्मण, ठाकुर मतदाता भी अच्छी संख्या में हैं.
-
मुस्लिम, यादव, जाट, वैश्य, कहार वोटर्स भी ज्यादा हैं.
-
कुल मतदाता- 4,01,516
-
पुरुष- 2,14,714
-
महिला- 1,86,792
-
अन्य- 10
-
अतरौली विधानसभा में लड़कियों के लिए सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है.
-
ऑडिटोरियम अधूरा है. स्टेडियम में भी मॉडर्न व्यवस्था नहीं है.
-
कोई इंडस्ट्रियल एरिया नहीं है.
-
युवा रोजगार के लिए पलायन करते हैं.
-
विद्युत आपूर्ति भी ठीक से नहीं होती है.
-
मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था नहीं है.
-
गांव में जल निकासी की व्यवस्था सुचारू नहीं है.
(इनपुट:- चमन शर्मा, अलीगढ़)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




