ePaper

फाइल रोक रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त हुआ केएमसी, शोकॉज के साथ ही किया जाएगा सस्पेंड

Updated at : 10 Dec 2022 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल रोक रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त हुआ केएमसी, शोकॉज के साथ ही किया जाएगा सस्पेंड

पश्चिम बंगाल में कोलकाता नगर निगम अब लेटलतीफ सरकारी बाबुओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रहा है. मेयर ने कहा कि हाल में ही निगम के असेसमेंट विभाग के तीन ऑफिसरों को सस्पेंड किया गया था. फिर भी लेटलतीफ कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हैं.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) अब लेटलतीफ सरकारी बाबुओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रहा है. किसी भी फाइल को एक महीने तक रोक कर रखने वाले अधिकारियों को शोकॉज किया जायेगा. वहीं, तीन महीने या इससे अधिक समय से फाइल रोक कर रखने वाले अधिकारियों को सीधे सस्पेंड कर दिया जायेगा. कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने यह आदेश दिया है.

Also Read: शिक्षक भर्ती घोटाला : 23 लाख ओएमआर शीट में से 8163 के बदले गये नंबर
शिकायत मिलने के बाद हुई कार्रवाई

गौरतलब है कि उत्तर कोलकाता के वार्ड नंबर पांच स्थित खुदीराम बोस सरणी के रहने वाले श्याम सुंदर साव ने बताया कि ठेका टेंनेट जमीन पर उनका मकान है. जमीन उनके पिता के नाम पर है. ऐसे में वह पिता की जगह अपने नाम पर जमीन करवाना चाह रहे हैं. पर वह पिछले तीन महीने से इस कार्य के लिए निगम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक नाम परिवर्तन नहीं हो पाया है. उनकी इस बात को सुनते ही मेयर भड़क उठे. उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति को कहा कि अगले सप्ताह में आपका काम हो जायेगा. यह कहते हुए मेयर ने फोन रख दिया.

Also Read: West Bengal Breaking News : टेट परीक्षार्थियों के लिये रविवार को चलेगी अतिरिक्त मेट्रो
अधिकारियों को लगाई गई फटकार 

इसके बाद उन्होंने निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उक्त आदेश दिया. मेयर ने कहा कि हाल में ही निगम के असेसमेंट विभाग के तीन ऑफिसरों को सस्पेंड किया गया था. फिर भी लेटलतीफ कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि फाइल को पास करने में कहीं कोई दिक्कत है, तो अधिकारी विभाग प्रधान या अन्य आला अधिकारी की मदद लें. लेकिन फाइल को लेकर चुपचाप बैठ जाना गलत है. ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है.

Also Read: टाॅलीवुड अभिनेता जीतू की पत्नी नवनीता दास को पुलिस के सामने मिली जान से मारने की धमकी, 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola