टाॅलीवुड अभिनेता जीतू की पत्नी नवनीता दास को पुलिस के सामने मिली जान से मारने की धमकी, 4 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में टाॅलीवुड अभिनेता जीतू कमल और उनकी पत्नी नवनीता दास की गाड़ी का टक्कर सोदपुर के पास एक अन्य कार से हो गई. इस घटना में कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पश्चिम बंगाल में टाॅलीवुड अभिनेता जीतू कमल और उनकी पत्नी नवनीता दास की गाड़ी का टक्कर सोदपुर के पास एक अन्य कार से हो गई. नवनीता दास का आराेप है कि जब वह थाने में शिकायत दर्ज कराने गई तो इस दौरान थाने में उन्हें परेशान किया गया . पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने के लिये उन्हें घंटों तक बिठा कर रखा गया. आरोपियों की ओर से उन्हें लगातार धमकी दी जा रही थी और पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. शुक्रवार को चालक के तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया.जिनमें से एक का नाम आदित्य प्रमाणिक है.
Also Read: बंगाल : गुजरात की जीत का जश्न भाजपा ने मनाया धूमधाम से, तृणमूल ने कहा ममता मॉडल को काॅपी कर मिली जीत
बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के सहायक पुलिस आयुक्त सुबीर रॉय ने शुक्रवार को बताया कि इतना ही नहीं जिस पुलिसकर्मी के खिलाफ जीतू की पत्नी ने थाने में शिकायत की थी उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जा रही है. इस घटना में कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. निमता थाना के ओसी ने मामले को काफी सूझबूझ से संभाला है. निमता थाने में ड्यूटी पर तैनात एएसआई परशुराम बरदलुई के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाने वाली नवनीता के खिलाफ बहुत जल्द न्यायिक जांच शुरू की जाएगी.
Also Read: West Bengal : मेडिकल कॉलेज में आज से आंदोलनकारियों का आमरण अनशन
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जीतू कमल ने बताया कि गुरुवार को हुई घटना के बाद नवनीता बीमार पड़ गई. घटना के बारे में जानकारी देते हुए जीतू कमल ने बताया कि जब यह घटना घटी उसके बाद गाड़ी का कांच को भी तोड़ दिया गया. इसके बाद मामले की शिकायत करने के लिए जब वह निमता थाने गए. इस दौरान स्टार कपल ने शिकायत की कि कई घंटे थाने में बैठने के बावजूद शिकायत नहीं लिखी गई. उन्होंने आगे शिकायत की कि आरोपी ड्राइवर और उसके साथी ने थाने के बाहर दंपति पर फिर से हमला किया. इतना ही नहीं नवनीता के साथ कथित तौर पर अभद्रता की गई और एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.
Also Read: West Bengal: अनुब्रत को नहीं मिली बेल, 22 दिसंबर तक रहेंगे जेल हिरासत में
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




