Kharmas 2022: आज से खरमास शुरू, रुक जाएंगे सारे मांगलिक कार्य, भूलकर भी ना करें ये सारे काम

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Dec 2022 8:21 AM

विज्ञापन

Kharmas 2022: हिंदू पंचांग के मुताबिक 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं और इसी के साथ खरमास शुरू हो रहा है. खरमास में मंगल कार्य करने की मनाही होती है, जानें इस माह में क्या नहीं करना चाहिए

विज्ञापन

Kharmas 2022:  आज से खरमास की शुरूआत होने जा रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय में सूर्य देव का प्रभाव कम होता है, इसलिए शुभ कार्य नहीं करते हैं. आने वाले साल में 14 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति के दिन खरमास समाप्त होगा. हिंदू पंचांग के मुताबिक 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं और इसी के साथ खरमास शुरू हो रहा है. खरमास में मंगल कार्य करने की मनाही होती है, जानें इस माह में क्या नहीं करना चाहिए

खरमास प्रारंभ समय 2022

पंचांग के अनुसार, जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उस दिन से लेकर मकर राशि में प्रारंभ करने तक का समय खरमास होता है. इस साल खरमास का प्रारंभ 16 दिसंबर दिन शुक्रवार से हो रहा है. इस दिन सूर्य की धनु संक्रांति का क्षण सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर है. ऐसे में आपको काई भी मांगलिक कार्य करना है तो उसे 15 दिसंबर तक मुहूर्त देखकर कर लें.

शादियों पर लगेगा एक महीने का ब्रेक

इस तरह साल 2022 के आखिरी महीने दिसंबर की 15 तारीख से शादियों पर ब्रेक लग जाएगा और 15 जनवरी 2023 के बाद ही शुभ कार्य शुरू होंगे. इस दौरान वैवाहिक कार्यों के अलावा, गृह प्रवेश, मुंडन, छेदन संस्कार, नया व्‍यापार शुरू करने जैसे शुभ काम भी नहीं हो सकेंगे.

खरमास में कभी न करें ये काम

खरमास के महीने में शादी-विवाह, सगाई, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश नहीं कराना चाहिए.इस महीने में बेटी या बहू की विदाई भी नहीं करनी चाहिए.माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में अशुभ प्रभाव झेलना पड़ता है.

नया व्यवसाय या कार्य नहीं शुरू करना चाहिए

खरमास के महीने में कोई भी नया व्यवसाय या कार्य नहीं शुरू करना चाहिए.ऐसा करने से व्यक्ति को व्यवसाय में आर्थिक नुकसान होता है.

कोई नई वस्तु, घर, जमीन या वाहन नहीं खरीदना चाहिए

खरमास के महीने में कोई नई वस्तु, घर, जमीन या वाहन नहीं खरीदना चाहिए.ऐसा करने से व्यक्ति इन वस्तुओं का सुख नहीं भोग पाता है.

मांस-मदिरा के सेवन से बचें

इस महीने मांस-मदिरा, गेहूं, चावल, सफेद धान, मूंग, जो, तिल, कटहल, आम, सौंठ, जीरा, आंवला, सुपारी सेंधा नमक नहीं खाना चाहिए.

इनकी ना करें निंदा

इस महीने में किसी देवता, गुरु, गाय, स्त्री की निंदा नहीं करनी चाहिए.इसके साथ ही अगर कोई भिखारी दरवाजे पर आए तो उसे खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए और ना ही उसका अपमान करना चाहिए.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola