Khagaria: सत्यनारायण पूजा का विषाक्त प्रसाद खाने से तीन दर्जन से अधिक लोग बीमार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2022 1:46 PM
Khagaria: जिले के मानसी थाना क्षेत्र की सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-11 में सत्यनारायण भगवान का प्रसाद खान तीन दर्जन से अधिक बीमार हो गये.
Khagaria: जिले के मानसी थाना क्षेत्र की सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-11 में सत्यनारायण भगवान का प्रसाद खान तीन दर्जन से अधिक बीमार हो गये. बीमार लोगों का प्राथमिक उपचार पीएचसी मानसी में किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी बीमार लोगों को सदर अस्पताल भेज दिया गया.
मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी प्रकाश शर्मा के घर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा सोमवार की देर शाम हुई थी. पूजा का प्रसाद खाने के बाद से ही लोगों को उलटी होने लगी. लोग बीमार पड़ने लगे. स्थानीय लोगों ने बीमार लोगों को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य प्रशासन ने एंबुलेस के माध्यम से बीमार लोगों को सदर अस्पताल लाया. सदर अस्पताल में विषाक्त प्रसाद खाने से बीमार लोगों का इलाज किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही डीएम आलोक रंजन घोष सदर अस्पताल पहुंच कर पीड़ित मरीजों की जानकारी ली. साथ ही समुचित इलाज करने का निर्देश दिया.
सत्यनारायण भगवान की पूजा का विषाक्त प्रसाद खाने से भोली देवी, नीरज शर्मा, रिषी कुमार, फुलो शर्मा, राजकुमार शर्मा, गीता देवी, राजेंद्र शर्मा, चुकती देवी, सुमित कुमार, चंदा देवी, प्रकाश शर्मा, महीन शर्मा, आशा कुमारी, गौतम कुमार, शिवानी कुमारी, पूरब शर्मा, दीवाना कुमार, श्रवण कुमार, बुकनी देवी, कंचल कुमारी, अनिल शर्मा, संजय शर्मा सहित दो लोग बीमार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










