Jugjugg Jeeyo: रिलीज से पहले 'जुग जुग जियो' की रांची कोर्ट में स्क्रीनिंग, भरना पड़ सकता है हर्जाना

करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो रिलीज से पहले मुश्किलों में फंस गई है. फिल्म की कहानी को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का मामला सामने आया है. जिसके बाद रांची कोर्ट ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले कोर्ट में दिखाने के आदेश दिए.
वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म जुग जुग जियो (Jugjugg Jeeyo) 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. हालांकि अब ये फिल्म रिलीज से पहले मुसीबतों में फंसती दिखाई दे रही है. करण जौहर की इस फिल्म पर कहानी कॉपी करने से लेकर गाना चुराने तक का आरोप लग चुका है. इसी बीच कॉपीराइट उल्लंघन मामले में कामर्शियल कोर्ट ने इसको लेकर सुनवाई की. अदालत ने 21 जून को शाम चार बजे फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की स्क्रीनिंग कोर्ट के समक्ष करने का आदेश दिया है.
वायकॉम 18 स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शन के संयुक्त प्रोडक्शन करण जौहर की ओर से निर्मित फिल्म ‘जुगजुग जीयो’ पर रांची के लेखक विशाल सिंह ने कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया है. सिंह ने दावा किया कि फिल्म में ‘पुनी रानी’ शीर्षक वाली उनकी कहानी की सामग्री का इस्तेमाल बिना किसी श्रेय के किया गया था. उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी. उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये मुआवजे की भी मांग की. कोर्ट स्क्रीनिंग के बाद जज एमसी झा अपनी दलीलें जारी रखेंगे और तय करेंगे कि फिल्म कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करती है या नहीं.
आपको बता दें कि जुग जुग जियो फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी ज्यादा बज है. फिल्म की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है. फिल्म के स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में बिजी है. धवन और कियारा अडवाणी हर शहर में जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे है. फिल्म की बात करें तो अभिनेता वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारार फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में अनिल कपूर और नीतू कपूर मुख्य भूमिकाओं में है. ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा होगी, जिसमें इमोशन और रोमांस देखने को मिलेगा.
Also Read: ‘जुग जुग जियो’ फिल्म को लेकर करण जौहर और उनकी कंपनी के खिलाफ नोटिस जारी, विशाल सिंह ने लगाया ये आरोप
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




