'जुग जुग जियो' फिल्म को लेकर करण जौहर और उनकी कंपनी के खिलाफ नोटिस जारी, विशाल सिंह ने लगाया ये आरोप

वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की आनेवाली फिल्म जुग जुग जियो (Jug Jug Jeeyo) रिलीज से पहले ही मुश्किल में फंस गई है.
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की आनेवाली फिल्म जुग जुग जियो (Jug Jug Jeeyo) रिलीज से पहले ही मुश्किल में फंस गई है. फिल्म का स्क्रिप्ट बिना अनुमति के कॉपी करने के मामले में फिल्ममेकर करण जौहर जोहर, धर्मा प्रोडक्शन के क्रिएटिव हेड सौमेन मिश्रा सहित पांच को नोटिस भेजा गया है. रांची के रहने वाले चार्टेड अकाउंटेड विशाल सिंह ने फिल्ममेकर पर कहानी चोरी करने का आरोप लगा है.
यह केस रांची सिविल कोर्ट के कॉमर्शियल कोर्ट में किया गया है. अदालत ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है. इस मामले की अगली सुनवाई 18 जून निर्धारित की गई है. विशाल सिंह ने अपनी याचिका में मांग की है कि इस फिल्म की रिलीज हो रोका जाये. बता दें कि जुग जुग जियो 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली है.
इस विवाद पर विशाल सिंह अपना पक्ष रखते हुए विशाल सिंह ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कहा था कि, मैंने स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में शेयर किया है. अभी ज्यादा मैं इस पर बात नहीं कर पाउंगा. वजह आपको पता ही है. मैं कुछ दिनों में इस पर विस्तार से बात कर पाऊंगा. मेरी टीम और लॉयर इस पर काम कर रही है. देखते हैं क्या हो सकता है. जुग जुग जियो की रिलीज पर स्टे आर्डर लगाने की बात पर विशाल कहते हैं कि अभी कुछ भी पता नहीं है. क्या होगा ? कैसे होगा?
Also Read: दिलीप कुमार को याद कर भावुक हुईं सायरा बानो, दिग्गज एक्टर के लिए की ‘भारत रत्न’ की मांग, VIDEO
उन्होंने खास बातचीत में यह भी खुलासा किया था कि, छोटे शहर से हूं, तो आईडिया थोड़ा हमारे पास अलग तरह का रहता है. बम्बई में रहकर तो ये आईडियाज आते नहीं हैं. बहुत सालों से बहुत सारी स्टोरी पर काम चल रहा था. उसमें से एक वो भी स्टोरी थी जिस पर धर्मा ने फिल्म बना ली. रांची में रहता हूं. रांची से मुंबई काम करता हूं. इंडस्ट्री को मेरी ज़रूरत है और इस इंडस्ट्री से मुझको बहुत लगाव है. अब छोटे शहर का हूं तो इसका मतलब ये नहीं कि कोई भी दबा देगा. आदमी बड़ा छोटा नहीं होता है सच बड़ा छोटा होता है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




