JOSAA Counselling 2023: आईआईटी-एनआईटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Jun 2023 10:53 AM
JOSAA Counselling 2023: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) द्वारा आज काउंसलिंग और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 19 जून को सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है. शेड्यूल के मुताबिक मॉक सीट आवंटन 25 जून को होगा और JoSAA काउंसलिंग आवेदन की समय सीमा 28 जून है.
JOSAA Counselling 2023: जेईई एडवांस 2023 (JEE Advance 2023) के नतीजे जारी हो गए हैं. इसके बाद जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (Josaa) के रजिस्ट्रेशन आज सोमवार 19 जून 2023 से शुरू हो गए हैं. इसके माध्यम से देशभर के 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी सहित अन्य 38 गवर्नमेंट फंडेड इंस्टीट्यूट (जीएफटीआई) की 55 हजार से अधिक सीटों पर नामांकन के लिए काउंसिलिंग होगी.
आईआईटी के लिए दो स्पेशल राउंड की काउंसलिंग होगी. छात्र को पांचवें राउंड तक सीट पक्की करना या छोड़ना होगा. ऐसा नहीं करने पर अगले साल के जेईई एडवांस में मौका नहीं मिलेगा. वहीं, प्रवासी भारतीयों के बच्चों को अब भारत में एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा.
शेड्यूल के मुताबिक मॉक सीट आवंटन 25 जून को होगा और JoSAA काउंसलिंग आवेदन की समय सीमा 28 जून है. 30 जून को, JoSAA अपने राउंड 1 के लिए काउंसलिंग 2023 सीट आवंटन परिणामों की घोषणा करेगा. हालांकि, राउंड 2 सीट आवंटन का परिणाम 6 जुलाई को घोषित किया जाएगा. 6 जुलाई से 10 जुलाई तक, चुने गए अभ्यर्थी JoSAA काउंसलिंग पंजीकरण पूरा कर सकते हैं.
-
सबसे पहले आप वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं.
-
JEE Mains 2023 एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड से लॉग इन कर सकते हैं.
-
होम पेज पर मौजूद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
-
एप्लिकेशन फॉर्म को भरें, स्कैन्ड डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें.
-
फीस भर दें और फॉर्म सब्मिट कर लें. भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.
-
राउंड तीन के तहत सीट छोड़ने का विकल्प 15 जुलाई तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










