50 पैसे में 1GB डेटा दे रहा JIO का यह धाकड़ रीचार्ज

Updated:
विज्ञापन
50 पैसे में 1GB डेटा दे रहा JIO का यह धाकड़ रीचार्ज

Jio Recharge Plan – अगर आपने जियो एयरफाइबर प्लान पहले से ले रखा हैं और आपका डेटा खत्म हो जाता है, तो आप इस जियो बूस्टर प्लान का फायदा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

Jio Recharge Plan : देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने घर-घर तक सस्ता इंटरनेट (Affordable Internet) पहुंचाने के लिए मोबाइल फोन (Mobile Phone) के अलावा जियो फाइबर (Jio Fiber) और जियो एयरफाइबर (Jio AirFiber) की सर्विस रॉल-आउट कर रखी है. इन सर्विसेज के लिए कंपनी ने सस्ते प्लान्स (Affordable Jio Plans) भी उतार रखे हैं. इनमें जियो यूजर्स (Jio Users) को कम खर्च में ज्यादा डेटा मिलता है. Jio का सुपरहिट प्लान, 5 रुपये से कम खर्च पर अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का फायदा

जियो का डेटा बूस्टर प्लान

हम आपको बताते हैं जियो एयरफाइबर के एक प्लान (Jio AirFiber Plan) के बारे में, जिसमें एक जीबी डेटा की कीमत मात्र 50 पैसे पड़ती है. अगर आपका जियो एयरफाइबर प्लान पहले से एक्टिव है और आपका डेटा खत्म हो गया है, तो आप इस जियो डेटा बूस्टर प्लान (Jio Booster Plans) का फायदा उठा सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लान माय जियो ऐप (My Jio App) और जियो की ऑफिशियल वेबसाइट (Jio official website) पर उपलब्ध है. Jio Recharge Plan: 8 रुपये में हर दिन मिलेगा 2.5 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग

बिना तार के हाई-स्पीड इंटरनेट

रिलायंस जियो ने कुछ समय पहले ही वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Air Fiber को शुरू किया है. बता दें कि एयरफाइबर की मदद से यूजर्स को वायरलेस तरीके से यानी बिना तार के हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलता है. कंपनी ने एयरफाइबर यूजर्स के लिए नये प्लान्स लॉन्च किये हैं. जियो एयरफाइबर के नये डेटा बूस्टर प्लान की कीमत 251 रुपये है. इस पैक की वैलिडिटी आपके बेस प्लान तक रहेगी. 251 रुपये वाले इस प्लान में 500 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. 599 रुपये में फैमिली के हर एक मेंबर की मौज! Jio और Airtel यूजर्स को रिचार्ज पर बड़ा फायदा

50 पैसे में मिलेगा 1GB डेटा
अगर आपने जियो एयरफाइबर प्लान पहले से ले रखा हैं और आपका डेटा खत्म हो जाता है, तो आप इस जियो बूस्टर प्लान का फायदा उठा सकते हैं. यह प्लान माय जियो ऐप और जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. आपको बता दें कि जियो एयर फाइबर का यह डेटा बूस्टर प्लान 251 रुपये + जीएसटी के साथ आता है. इस प्लान में कुल 500GB डेटा का मिलता है. इस तरह, मोटे तौर पर देखें तो यूजर्स को लगभग 50 पैसे में 1GB डेटा मिल जाता है. आपको एक बार फी याद दिला देते हैं कि चूंकि यह जियो एयर फाइबर का एक डेटा बूस्टर प्लान है, ऐसे में इस प्लान का फायदा उठाने के लिए आपके पास पहले से एक बेस प्लान मौजूद होना चाहिए. Jio और Airtel को टेंशन देने के लिए इस कंपनी ने बढ़ा दी Rs 151 वाले प्लान की Validity

1. रिलायंस जियो का मुख्य उद्देश्य क्या है?

रिलायंस जियो का मुख्य उद्देश्य सस्ते इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं लोगों तक पहुंचाना है. इसके लिए कंपनी जियो फाइबर और जियो एयरफाइबर जैसी सेवाएं प्रदान करती है.

2. जियो एयरफाइबर प्लान्स में डेटा की कीमत क्या है?

जियो एयरफाइबर के डेटा बूस्टर प्लान में 1GB डेटा की कीमत लगभग 50 पैसे है. इस प्लान में कुल 500GB डेटा मिलता है, जिसकी कीमत 251 रुपये + जीएसटी होती है.

3. क्या जियो एयरफाइबर प्लान्स बिना तार के इंटरनेट प्रदान करते हैं?

हां, जियो एयरफाइबर प्लान्स वायरलेस यानी बिना तार के हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान करते हैं, जो वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस के रूप में उपलब्ध है.

4. क्या जियो डेटा बूस्टर प्लान के लिए बेस प्लान जरूरी है?

हां, जियो डेटा बूस्टर प्लान का लाभ उठाने के लिए पहले से एक्टिव बेस प्लान होना आवश्यक है. यह बूस्टर प्लान तभी काम करता है जब आपका मौजूदा डेटा समाप्त हो जाता है.

5. जियो एयरफाइबर डेटा बूस्टर प्लान की वैलिडिटी क्या होती है?

जियो एयरफाइबर के डेटा बूस्टर प्लान की वैलिडिटी आपके बेस प्लान के साथ समाप्त होती है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

रिलायंस जियो का मुख्य उद्देश्य सस्ते इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं लोगों तक पहुंचाना है. इसके लिए कंपनी जियो फाइबर और जियो एयरफाइबर जैसी सेवाएं प्रदान करती है.