599 रुपये में फैमिली के हर एक मेंबर की मौज! Jio और Airtel यूजर्स को रिचार्ज पर बड़ा फायदा

Jio Ka Sasta Recharge
Jio-Airtel Recharge Plan: अगर आपका मंथली रीचार्ज ज्यादा आता हैं और आपको फैमिली के हर एक मेंबर के लिए अलग-अलग रीचार्ज प्लान खरीदना थोड़ा कठिन हो जाता हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है.

Jio-Airtel Recharge Plan: अगर आप भी एक ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें पूरे फैमिली का फायदा हो, तो आज हम आपके लिए जियो और एयरटेल के एक ऐसे पेलान को शॉटलिस्ट करके लाए है, जिसके जरिए आप पूरे फैमिली एक साथ अनलिमिटेड डेटा का लाभ उठा सकते हैं. इस प्लान के बारे में डिटेल में जानने के लिए बने रहें इस खबर के अंत तक.

जियो और एयरटेल यूजर्स के लिए काम की खबर है. आपका मंथली रीचार्ज अगर ज्यादा आता है और आपको फैमिली के हर एक मेंबर के लिए अलग-अलग रीचार्ज प्लान खरीदना थोड़ा कठिन हो जाता है, तो जाहिर तौर पर इससे ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं.

ऐसे में आज हम आपको जियो और एयरटेल के ऐसो रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले है, जिससे एक-एक फैमिली मेंबर का फायदा होगा. इससे आपका मंथली मोबाइल रीचार्ज का खर्च भी कम आएगा. आइए जानते हैं इन प्लान्स में मिलनेवाले फायदों के बारे में विस्तार से.

Jio 399 Plan Benefits: जियो का यह रीचार्ज, एक पोस्टपेड प्लान है, जो एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें आपको एक मेन सिम के साथ 3 फैमिली सिम भी साथ मिल सकते हैं. हर सिम के लिए कस्टमर को अलग से 99 रुपये देने होंगे.

इस प्लान में 75GB का इंटरनेट डेटा मिलता है. साथ ही, आपको हर सिम पर 5GB का एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जाएगा. आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस प्लान के लिए जियो यूजर को एक बार के लिए 500 रुपये का सिक्योरिटी अमाउंट देना होता है.

Airtel 599 Plan Benefits: एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इस प्लान में टोटल 105GB डेटा मिलता है. साथ ही, इसमें 75GB डेटा प्राइमरी यूजर को दिया जा रहा है, जबकि सेकेंड्री यूजर्स को 30GB डेटा ऑफर किया जाता है.

इस रीचार्ज प्लान में 200GB तक का डेटा रोलओवर करने की सुविधा भी मिलती है. साथ ही, इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं. यह प्लान 6 महीने की Amazon Prime मेंबरशिप और एक साल के Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आता है.
Also Read: Jio और Airtel को टेंशन देने के लिए इस कंपनी ने बढ़ा दी Rs 151 वाले प्लान की Validity
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Kumar Upadhyay
Journalist at Prabhat Khabar Digital, Gold Medalist alumnus MGCU, Former intern Tak App, Biz Tak and DB Digital. Ex reporter INS24 News. Former media personnel District Information and Public Relation Department, Motihari. Former project partner and planner Guardians of Champaran. Very keen to work with the best faculties and in challenging circumstances. I have really a big dream to achieve and eager to learn something new & creative. More than 3 years of experience in Desk and Reporting.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




