ePaper

Jharkhand Tourism: प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने परिवार संग खूंटी के पेरवां घाघ पहुंचे राज्यपाल रमेश बैस

Updated at : 25 Dec 2022 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Tourism: प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने परिवार संग खूंटी के पेरवां घाघ पहुंचे राज्यपाल रमेश बैस

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस परिवार संग खूंटी के पेरवां घाघ फॉल पहुंचे. यहां पहुंच कर इसकी प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद उठाए. इस मौके पर मुखिया ने राज्यपाल और डीसी को पत्ते की टोपी पहनाकर स्वागत किया. वहीं, डीसी ने इस फॉल में में हैंगिंग ब्रिज बनाने की बात की.

विज्ञापन
undefined
परिवार संग झारखंड के राज्यपाल पहुंचे खूंटे के पेरवां घाघ

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस रविवार को परिवार संग खूंटी के पेरवां घाघ पहुंचे. यहां उन्होंने घूम-घूमकर जलप्रपात एवं आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया. वे पेरवां घाघ की घटाओं को देखकर मंत्रमुग्ध हुए. उन्होंने कहा कि यह जगह बहुत सुंदर है तथा प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है. उन्होंने परिवार संग वोटिंग का भी मजा लिया.

undefined
डीसी ने पेरवां घाघ में हैंगिंग ब्रिज बनाने की कही बात

इस मौके पर डीसी शशि रंजन ने उन्हें पेरवां घाघ के विकास के लिये किये जाने वाले कार्य योजना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पेरवां घाघ में हैंगिंग ब्रिज बनाने की भी योजना है. वर्तमान में सैलानियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी बताया. इसके अलावा डीसी ने जिले के अन्य पर्यटक स्थल पंचघाघ, उलूंग जलप्रपात, लतरातू डैम आदि के बारे में भी बताया.

undefined
राज्यपाल से मिले जिला प्रशासन के अधिकारी

इससे पहले वे सुबह खूंटी पहुंचने पर परिसदन भवन में कुछ देर रुके. वहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वापसी के क्रम में राज्यपाल कालामाटी स्थित बिरसा मृग विहार भी रूके. वहां भी उन्होंने अपने परिवार के साथ आनंद उठाया. बिरसा मृग विहार में हिरणों को देखा.

Also Read: Jharkhand Tourism: प्राकृतिक छटा का दीदार करना है तो खूंटी के पेरवांघाघ फॉल आइये, देखें तस्वीर
undefined
पर्यटक मित्रों ने सौंपा मांग पत्र

इस अवसर पर पेरवां घाघ के पर्यटक मित्रों ने एक मांग पत्र राज्यपाल को सौंपा. उन्होंने तपकारा से पेरवां घाघ तक सड़क बनाने, पेरवां घाघ में मोबाइल टॉवर लगाने, झूला पुल बनाने, सीढ़ी का मरम्मत कराने की मांग की. पर्यटक मित्र जय सिंह, इंद्र सिंह, फूल सिंह आदि ने राज्यपाल को पेरवां घाघ आने के लिये धन्यवाद दिया तथा दोबारा यहां आने का अनुरोध किया.

undefined
पत्ते की टोपी पहना मुखिया ने किया स्वागत

पेरवां घाघ पहुंचने पर फटका पंचायत की मुखिया पुष्पा गुड़िया तथा तपकारा पंचायत की मुखिया रौशनी गुड़िया ने साखुआ के पत्ते की बनी टोपी पहनाकर राज्यपाल का स्वागत किया. राज्यपाल को पहनाने के लिये दोनों मुखिया ने स्वयं ही टोपी तैयार किया था.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola