झारखंड पहली बार करेगा एशियन वीमेंस चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी

Updated:
विज्ञापन
झारखंड पहली बार करेगा एशियन वीमेंस चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी

झारखंड की राजधानी रांची में वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक किया जायेगा. इस टूर्नामेंट का नाम इस बार झारखंड एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 होगा. यह इस टूर्नामेंट का सातवां संस्करण होगा. इस टूर्नामेंट में भारत जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक किया जायेगा. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का नाम इस बार झारखंड एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 होगा. यह इस टूर्नामेंट का सातवां संस्करण होगा. इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत के अलावा मौजूदा चैंपियन जापान, उपविजेता कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड हिस्सा लेंगे. भारतीय महिला टीम ने 2016 में यह खिताब जीता था और 2018 में संस्करण में वे उपविजेता रही थीं. रांची ने इससे पहले 2012 से 2015 तक कई हॉकी इंडिया लीग मैचों की मेजबानी की है और यह सिटी बेस्ड फ्रेंचाइजी रांची रेज का घरेलू मैदान भी है.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola