Jharkhand Panchayat Chunav Result Live: साहिबगंज के बरहरवा, बोरियो और पतना प्रखंड में 6 जिप सदस्य विजयी
Jharkhand Panchayat Chunav Result Live Updates: झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए दूसरे दिन यानी बुधवार को वोटों की गिनती हुई. दूसरे दिन भी मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से ही कर्मी मतगणना कार्य में लगे थे. गुरुवार को भी काउंटिंग जारी रहेगी.
बरहरवा, बोरियो और पतना प्रखंड क्षेत्र में 6 जिला परिषद सदस्य विजयी
साहिबगंज (नवीन कुमार) : झारखंड पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में साहिबगंज जिला के तीन प्रखंड बरहरवा, पतना और बोरियो क्षेत्र के लिए मतों का गिनती हुई. बरहरवा से अफसाना खान पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुई थी. वहीं, पतना से गुरु हेम्ब्रम 4118 मत लाकर विजयी हुए. पतना 17 निर्वाचन क्षेत्र से जीप सदस्य मदन हांसदा ने 8784 वोट लाकर विजयी हुआ. इसके अलावा बरहरवा 18 निर्वाचन क्षेत्र से माधुरी बागती ने 14,164 मत लाकर विजयी हुई. बरहरवा 19 से अफसाना खान निर्विरोध जीती. बरहरवा 20 निर्वाचन क्षेत्र से प्रकाश टोप्पो ने 11,507 मत लाकर विजयी हुए. वहीं, बोरियो प्रखंड क्षेत्र से बोरियो 3 निर्वाचन क्षेत्र से जीप सदस्य रंजो देवी ने 7400 मत लाकर विजयी हुई. बोरियो 4 निर्वाचन क्षेत्र से सबीना किस्कू 6950 मत लाकर विजयी हुई. वहीं, जिला में प्रथम चरण का मतगणना शांतिपूर्वक समाप्त हो गया. जिला में पॉलटेक्निक कॉलेज, साहिबगंज और मॉडल डिग्री कॉलेज मुंडली, राजमहल में मतगणना केंद्र बनाया था.
मतगणना कर्मियों की लापरवाही से पहले हारी, रि-काउंटिंग में जीती शांति लकड़ा
गुमला (दुर्जय पासवान) : गुमला में मतगणना कर्मियों की लापरवाही से पहले एक महिला मुखिया प्रत्याशी को हार दिखाया, पर रि-काउंटिंग होने पर हारी प्रत्याशी जीत गयी है. री-काउंटिंग में शांति लकड़ा चुनाव जीत गयी और वह मुखिया बन गयी. मामला गुमला जिला के सिसई प्रखंड स्थित ओलमोंडा पंचायत की है. मतगणना कर्मियों की लापरवाही के कारण चौथे स्थान पर रही उम्मीदवार सुमित्रा लकड़ा को जीत घोषित कर दिया गया था. परंतु, जब री-काउंटिंग हुई तो परिणाम बदल गया. शांति लकड़ा को री-काउंटिंग में 609 वोट मिला. जबकि सुमित्रा लकड़ा को 344 वोट मिला. बता दें कि मतगणना के बाद जब निर्वाची पदाधिकारी ने सुमित्रा लकड़ा की जीत की घोषणा किया, तो शांति लकड़ा ने इसका विरोध की. उन्होंने लिखित आवेदन देकर री-काउंटिंग कराने की मांग की. री-काउंटिंग से पहले सुमित्रा लकड़ा को 520 मत मिला था और उसे मुखिया निर्वाचित कर दिया गया था. लेकिन, री-काउंटिंग में पता चला कि सुमित्रा लकड़ा को बूथ नंबर 209 में मात्र चार वोट मिला था और शांति लकड़ा को 180 वोट मिला था. लेकिन, मतगणना कर्मियों की लापरवाही के कारण शांति लकड़ा के 180 मत को सुमित्रा लकड़ा में जोड़ दिया गया था. जिससे उसके मतों में वृद्धि होकर 520 वोट हो गया था. री-काउंटिंग के बाद मतों में सुधार करने पर शांति लकड़ा का 609 वोट हो गया. जबकि सुमित्रा लकड़ा जो पहले 520 वोट लाकर जीती थी. री-काउंटिंग में उसका वोट घट कर 344 हो गया और वह चौथे स्थान पर चली गयी. जबकि 499 मत के साथ अनिता देवी दूसरे और अग्नेश ज्योति तिर्की 496 मत लाकर तीसरे स्थान पर रही. इस प्रकार शांति लकड़ा 609 मतों के साथ जीत दर्ज कर ओलमोंडा पंचायत की मुखिया निर्वाचित हुई.
रिकॉर्ड मतों से जीते परवेश उरांव
लातेहार (चंद्रप्रकाश सिंह) : झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना के दूसरे दिन बुधवार को चंदवा और लातेहार प्रखंड के जिप, पंसस, मुखिया एवं वार्ड सदस्यों का परिणाम आने लगा है. लातेहार प्रखंड की नावागढ़ पंचायत से मुखिया प्रत्याशी परवेश उरांव ने रिकार्ड मत से जीत हासिल की है. अब तक सबसे अधिक 2084 वोट से उन्होंने चुनाव जाता है. नावागढ़ पंचायत से मुखिया पद के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. जिसमें परवेश उरांव को कुल 2349 वोट मिला, जबकि प्रेम प्रकाश उरांव को 265, निर्वतमान मुखिया कालो देवी को 219 तथा लल्लू उरांव को 152 वोट मिला. इसके अलावा चंदवा पश्चिमी निर्वाचन क्षेत्र से सरोज देवी एवं लातेहार प्रखंड के पश्चिमी निर्वाचन क्षेत्र से पूनम देवी निर्वाचित हुई है. दोनों निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप ने प्रमाण पत्र दिया. वहीं, लातेहार प्रखंड अंतर्गत शीशी पंचायत समिति सदस्य पद पर बैजंती देवी, इचाक से कौशल कुमार रवि, हेठपोचरा से राम विलास सिंह, नेवाड़ी से रेशमा बानो व डीही पंचायत से मो उमर निर्वाचित हुए है. वही धनकारा से मुखिया पद पर ललिता देवी, नावागढ़ से परवेश उरांव, शीशी से विजय उरांव, मोंगर से रमली देवी, पांडेयपुरा से संजय उरांव व हेठपोचरा पंचायत से मुखिया पद पर प्रेम सिंह विजयी हुए हैं.
संजू चौधरी बनी उसरा पंचायत की मुखिया
रांची : झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण का परिणाम आने लगा है. रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड अंतर्गत सभी 10 पंचायतों का परिणाम आ गया है. इस दौरान दुलमी प्रखंड की उसरा पंचायत की पूर्व मुखिया संजू चौधरी दूसरी बार जीत दर्ज की है. इससे पहले संजू 2010 में जीत दर्ज कर मुखिया बनी थी. इसके बाद वर्ष 2015 में संजू के पति शैलेश कुमार चौधरी मुखिया थे. वर्ष 2022 में महिला सीट आरक्षित होने के बाद संजू चौधरी दोबारा जीत हासिल की है.
दुलमी प्रखंड से विजयी मुखिया प्रत्याशियों की स्थिति पंचायत : विजयी प्रत्याशी उसरा : संजू देवी दुलमी : रवींद्र कुमार सोसो : उर्मिला देवी सिरु : वीणा देवी इचातु : परमेश्वर राम पटेल सिकनी : मोनिका देवी होन्हे : राजीव मेहता पोतमदग्गा : रंजू देवी जमीरा : अमरुन निशा
इनपुट : महिमा सिंह, रांची.
तोपचांची, टुंडी और पूर्वी टुंडी प्रखंड की कई पंचायतों में मुखिया प्रत्याशी विजयी
धनबाद (संजीव झा) : झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण की काउंटिंग का आज दूसरा दिन है. बुधवार को धनबाद जिला के तोपचांची, टुंडी और पूर्वी टुंडी प्रखंड में मुखिया प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा की गयी है. तोपचांची प्रखंड की 10 पंचायतों के निर्वाचित प्रत्याशियों की स्थिति : पंचायत : विजयी मुखिया प्रत्याशी पावापुर : संगीता कुमारी कोरकोट्टा : करुणा सिंह हरिहरपुर : तबस्सुम खातुन बिशनपुर : अहमद अली जीतपुर : मो जाविर अंसारी गोमो दक्षिण : सतवंती कौर गोमो उत्तर : संजय सिंह खेशमी : सुचित्रा मंडल भुइयां चितरो : याश्मिन फातिमा दुमदुमी : माधुरी देवी
पूर्वी टुंडी प्रखंड की पंचायतों में निर्वाचित प्रत्याशियों की स्थिति : पंचायत : विजयी मुखिया प्रत्याशी चूरुरिया : कन्हाई चंद्र चार उकमा : सुनीता हेंब्रम मैरणवाटांड : खमा मोदक मोहलीडीह : बुलु देवी रघुनाथपुर : सुचिता मरांडी रूपन : सतीश मुर्मू रामपुर : कुसमी देवी लटानी : मो ऐनुल हक पान्ड्राबेजरा : सीता देवी
टुंडी प्रखंड की 12 पंचायतों के निर्वाचित मुखिया प्रत्याशियों की स्थिति पंचायत : विजयी मुखिया प्रत्याशी जीतपुर : इंद्रलाल बास्की मनियाडीह : सुपर्णा देवी मछियारा : चांदमुनि देवी फतेहपुर : दुबई मुर्मू जाताखूंटी : आशा मुर्मू पुरनाडीह : बसंत नारायण तिवारी कोल्हर : विजय मंडल टुंडी : रेखा देवी रतनपुर : गरीबन बीबी लुकैया : मनोज मुर्मू बेगनारिया : रीना कुमारी राजाभीठा : अनीता देवी
रामगढ़ के मतगणना कर्मियों को मिला खराब भोजन का पैकेट
रामगढ़ (नीरज अमिताभ) : मतगणना के दूसरेे दिन बुधवार को सुबह आठ बजे रामगढ़ महाविद्यालय में मतगणना प्रारंभ हुई. सुबह मतगणना कर्मियों को नाश्ते का पैकेट दिया गया, लेकिन कर्मियों ने नाश्ते के बासी और खराब होने की शिकायत की. कर्मचारियों ने नाश्ते के पैकेट को बगैर खाये फेंक दिया. कर्मचारियों की शिकायत थी कि नाश्ता बासी है. जो पूड़ी दिया गया वह भी खराब था. इसी बीच बताया गया कि एक कर्मचारी अनुपमा कुमारी की तबीयत खराब नाश्ते की वजह से बिगड़ गई तथा आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि अनुपमा कुमारी की तबीयत खराब नाश्ते की वजह से नहीं, बल्कि गर्मी एवं थकान की वजह से बिगड़ी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए