ePaper

झारखंड पंचायत चुनाव 2022: राज्य के 16 जिलों में 872 पंचायतों के लिए आज से दूसरे चरण का नामांकन शुरू

Updated at : 21 Apr 2022 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पंचायत चुनाव 2022: राज्य के 16 जिलों में 872 पंचायतों के लिए आज से दूसरे चरण का नामांकन शुरू

झारखंड में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज है. राज्य के 16 जिलों के 51 प्रखंडों में दूसरे चरण का नॉमिनेशन गुरुवार से शुरू हो रहा है. प्रत्याशी 27 अप्रैल तक नॉमिनेशन कर सकते हैं. 872 पंचायतों में 12,648 विभिन्न पदों के लिए मतदान होना है.

विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: झारखंड में पंचायत चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगी है. 20 अप्रैल को दूसरे चरण की सूचना जारी होने के बाद गुरुवार (21 अप्रैल, 2022) से प्रत्याशियों का नामांकन शुरू हो जाएगा. राज्य के 16 जिलों में दूसरे चरण का चुनाव है. इसके तहत 51 प्रखंडों के 872 पंचायतों में चुनाव होना है. दूसरे चरण में कुल 12,648 विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा.

12,648 विभिन्न पदों के लिए होगा मतदान

दूसरे चरण में राज्य के 16 जिलों के 51 प्रखंडों के 872 पंचायतों में 12,648 विभिन्न पदों के लिए मतदान होना है. इसके तहत जिला परिषद सदस्य के लिए 103 पदों के लिए चुनाव होगा. इसके अलावा 1059 पंचायत समिति सदस्य, 872 मुखिया पद और 10,614 ग्राम पंचायत सदस्यों (वार्ड सदस्य) का चुनाव होगा.

पद : संख्या
जिला परिषद सदस्य : 103
पंचायत समिति सदस्य : 1059
मुखिया : 872
ग्राम पंचायत सदस्यों (वार्ड सदस्य) : 10,614

10,614 मतदान केंद्र

पहले चरण के नामांकन प्रक्रिया के साथ अब गुरुवार से दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीदेंगे और दाखिल भी करेंगे. दूसरे चरण के चुनाव के लिए 10,614 मतदान केंद्र बनाया गया है. वहीं, भवनों की कुल संख्या 6866 है.

दूसरे चरण में मतदान केंद्र और भवनों की स्थिति
सामान्य मतदान केंद्र : संवेदनशील मतदान केंद्र : अति संवेदनशील मतदान केंद्र

2463 : 4451 : 3700

सामान्य भवनों की संख्या : संवेदनशील भवनों की संख्या : अति संवेदनशील भवनों की संख्या
1656 : 2821 : 2389

Also Read: हजारीबाग की पिंडारकोण पंचायत बनी राज्य की सर्वश्रेष्ठ पंचायत,सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव थीम पर हुआ चयन

21 अप्रैल से करें नॉमिनेशन

दूसरे चरण के चुनाव को लेकर 21 अप्रैल से प्रत्याशी अपना नॉमिनेशन कर सकते हैं. नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 27 अप्रैल है. 28 से 30 अप्रैल तक नामांकन की स्क्रूटनी की जाएगी. वहीं, दो मई तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं. चार मई को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होगा. इस चरण के लिए 19 मई को वोटिंग और 22 मई, 2022 को काउंटिंग है.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola