ePaper

गांव की सरकार : लोहरदगा के नक्सल प्रभावित पेशरार के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, पहले चरण में है वोटिंग

Updated at : 12 May 2022 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
गांव की सरकार : लोहरदगा के नक्सल प्रभावित पेशरार के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, पहले चरण में है वोटिंग

झारखंड में पहले चरण के चुनाव को लेकर प्रचार थम गया है. वहीं, पोलिंग पार्टियां भी मतदान केंद्रों की ओर निकल पड़े हैं. लोहरदगा के नक्सल प्रभावित पेशरार ब्लॉक में भी पोलिंग पार्टियों को डीसी ने रवाना किया.

विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav: लोहरदगा जिला के दो प्रखंड में पहले चरण का चुनाव होना है. इसको लेकर नक्सल प्रभावित पेशरार प्रखंड के लिए पोलिंग पार्टियां गुरुवार को रवाना हो गयी. इस प्रखंड के 21 मतदान केंद्रों के लिए 21 पोलिंग पार्टियां समाहरणालय परिसर से रवाना हुई. 14 मई को पहले चरण की वोटिंग है.

कई पोलिंग पार्टियों की हुई रवानगी

लोहरदगा के पेशरार प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए पोलिंग पार्टियों में एक पीठासीन पदाधिकारी, एक, दो और तीन स्तर के पोलिंग पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट भी प्रथम चरण के मतदान के लिए रवाना हुए. वहीं, अन्य मतदान केंद्रों की पोलिंग पार्टियां 13 मई को रवाना होंगी. पोलिंग पार्टियों को डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा त्रुटिरहित और सुरक्षित तरीके से मतदान कराए जाने का निर्देश दिया. इस मौके पर डीडीसी गरिमा सिंह, सामग्री कोषांग के वरीय पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

पहले चरण में 1,127 पंचायतों में है चुनाव

मालूम हो कि पहले चरण में राज्य के 21 जिलों के 72 प्रखंडों में चुनाव होना है. इसके तहत 16,737 पदों पर 1,127 पंचायतों में होने वाले चुनाव के लिए 39,513 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसमें 23,538 महिला प्रत्याशी भी दांव ठाेंक रही है. इस चुनाव के लिए 14,079 बूथ बनाये गये हैं. 1,127 पंचायतों में 52,22,815 वोटर्स इन प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला करेंगे.

Also Read: गांव की सरकार : कल थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, करीब 40 हजार प्रत्याशी अजमा रहे अपनी किस्मत

चार पदों के लिए चार बैलेट पेपर (मत पत्र) का होगा प्रयोग

वोटर्स को यह जानना जरूरी है कि किस रंग का मतपत्र किस पोस्ट के लिए है. इसके तहत ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर होगा. इसके अलावा मुखिया पद के उम्मीदवार के लिए गुलाबी रंग का, पंचायत समिति के सदस्य के लिए हरे रंग का और जिला परिषद के सदस्य के लिए के पीला रंग का बैलेट पेपर होगा.

बैलेट पत्रों के रंगों को जानें
ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य के लिए : सफेद
मुखिया पद के उम्मीदवार के लिए : गुलाबी
पंचायत समिति के सदस्य के लिए : हरा
जिला परिषद के सदस्य के लिए : पीला

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola