ePaper

VIDEO: गिरिडीह का उसरी जलप्रपात हर मौसम में सैलानियों को करता आकर्षित

Updated at : 16 Apr 2024 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: गिरिडीह का उसरी जलप्रपात हर मौसम में सैलानियों को करता आकर्षित

गिरिडीह-टुंडी मार्ग पर अवस्थित है उसरी जलप्रपात. बराकर की सहायक नदी उसरी एक खड़ी घाटी में बहती है. बारिश के दिनों में यहां पानी ही पानी नजर आता है. यह जलप्रपात हर मौसम में सैलानियों को आकर्षित करता है. वहीं, सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहती है.

विज्ञापन

गिरिडीह, विनोद शर्मा : गिरिडीह-टुंडी मार्ग पर शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है उसरी जलप्रपात. यहां की वादियों और पत्थरों की बनावट पर्यटकों को बरबर अपनी ओर खींच लेता है. बराकर नदी की एक सहायक नदी है उसरी. यही एक खड़ी घाटी में बहती है. कल-कल करती इनकी धराएं पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए काफी है. बारिश के दिनों में इस जलप्रपात में पानी अधिक रहने से यह काफी रोमांच पैदा करता है. हर मौसम में यहां सैलानियों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन दिसंबर के महीने में पिकनिक मनाने वालों की काफी भीड़ रहती है. यहां आप सड़क मार्ग से आ सकते हैं. यहां सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रहती है. मुफस्सिल थाने से लेकर महतोडीह पिकेट तक की पुलिस यहां तैनात रहते हैं, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशान ना हो.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola