झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कोडरमा में मिले नोटों के बंडल-अफीम, रुपए गिनने की मशीन मंगाई गई

कोडरमा के इसी मकान में पड़ा है छापा. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले कोडरमा में पुलिस ने छापेमारी की है. छापेमारी में नोटों के बंडल, अफीम और अन्य सामग्री बरामद हुई है.
Jharkhand News|Jharkhand Assembly Election 2024|कोडरमा (विकास कुमार) : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जारी नॉमिनेशन के बीच कोडरमा जिले में पुलिस ने छापेमारी की है. छापेमारी में करोड़ों रुपए के साथ-साथ अफीम व अन्य सामग्री भी बरामद हुई है. नोटों की संख्या इतनी है कि इसे गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी है. पुलिस ने आयकर विभाग की टीम को भी बुला लिया है.
गुप्त सूचना के आधार पर एसपी ने की छापेमारी
कोडरमा के एसपी को एक गुप्त सूचना मिली थी. इसी के आधार पर पुलिस ने देर रात छापेमारी की. एसपी को सूचना मिली थी कि कोडरमा थाना के ग्राम वृंदा में रहने वाले सुखदेव रजक के घर कुछ असामान्य है. इसके बाद एसपी ने टीम बनाकर छापेमारी शुरू की.

छापेमारी दल में एसडीपीओ, डीएसपी और इनकम टैक्स की टीम
कोडरमा जिले में हुई इस छापेमारी दल में एसडीपीओ, डीएसपी, आयकर विभाग की टीम भी शामिल है. टीम ने जब छापेमारी की, तो उस मकान से काफी संख्या में नोटों के बंडल मिले. अफीम और अन्य सामग्री भी बरामद हुई. रात 2 बजे शुरू हुई छापेमारी में जब इतने रुपए मिले, तो पुलिस ने इनकम टैक्स की टीम को भी बुला लिया.
झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
बरही में होटल चलाता है सुखदेव रजक
बरही में होटल चलाने वाले सुखदेव रजक के यहां छापेमारी की असल वजह क्या है, यह तो अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह कुछ अवैध कार्यों में लिप्त है. नोटों के बंडल को गिनने के लिए मशीन मंगाई गई है, ऐसी सूचना आ रही है.
अधिकारी कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस छापेमारी और इतनी बड़ी बरामदगी के बारे में अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं. पत्रकारों को भी मकान के आसपास नहीं जाने दिया जा रहा है. छापेमारी की वजह और इसमें कितने रुपए मिले हैं, यह छापेमारी खत्म होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.
Also Read
Jharkhand News: कोडरमा में डीसी हाउस के गार्ड से छिनतई, पैसा लेकर भागे बाइक सवार बदमाश
2019 के विधानसभा चुनाव में 9 सीटों पर 5000 से कम वोटों से हुई थी हार-जीत
24 साल का झारखंड : अब तक हुए 4 चुनाव, 13 मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, 3 बार लगा राष्ट्रपति शासन
झारखंड विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे झामुमो, भाजपा और कांग्रेस के ये दिग्गज, जानें क्यों
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




