ePaper

Jharkhand News : हथियार से लैस अपराधियों ने की लूटपाट, गोली मारने की दी धमकी, मारपीट में बच्चा घायल

Updated at : 18 Nov 2021 11:41 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : हथियार से लैस अपराधियों ने की लूटपाट, गोली मारने की दी धमकी, मारपीट में बच्चा घायल

भुक्तभोगी उत्तम भदानी की मानें तो अपराधियों ने करीब 25 लाख रुपये लूट की है. अपराधियों ने बच्चे पर सब्बल से वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. करीब ढाई घंटे तक अपराधियों ने उत्पात मचाया है. अपराधी परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल व घर के बाहर रखी फोर व्हीलर कार लेकर फरार हो गये.

विज्ञापन

Jharkhand News, गिरिडीह न्यूज (मृणाल कुमार) : झारखंड के गिरिडीह शहरी क्षेत्र के बक्सीडीह रोड में बीती रात हथियार से लैस अपराधियों ने दुकान एवं घर में डाका डाला. इस दौरान अपराधियों ने लूटपाट के साथ-साथ गोली मारने की धमकी देते हुए मारपीट भी की. इसमें एक बच्चा घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अपराधियों ने मधुर मुस्कान नामक फर्नीचर दुकान व घर में डाका डाला. रात करीब एक बजे हथियार से लैस होकर पहुंचे 6 से अधिक अपराधियों ने छत से घर में प्रवेश किया और घरवालों को कब्जे में लेकर लूटपाट की. अपराधियों ने सभी को कब्जे में लेकर गोली मारने की धमकी देते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी. इस दौरान अपराधियों ने 13 साल के बच्चे प्रियांशु के साथ मारपीट की. बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड में यूनिवर्सल पेंशन योजना लागू, राशन कार्ड की बाध्यता खत्म, ये है पूरी डिटेल्स

भुक्तभोगी उत्तम भदानी की मानें तो अपराधियों ने करीब 25 लाख रुपये लूट की है. अपराधियों ने बच्चे पर सब्बल से वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. करीब ढाई घंटे तक अपराधियों ने उत्पात मचाया है. अपराधी परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल व घर के बाहर रखी फोर व्हीलर कार लेकर फरार हो गये. घटना के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

Also Read: Jharkhand News : बंजर जमीन को उपजाऊ बनाकर कर रहे जैविक खेती, आज भी विस्थापन का दंश झेल रहे संताली परिवार

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola