VIDEO: लद्दाख में फेल होते थे 95% स्टूडेंट्स, अब 75% होते हैं पास, 3 Idiots फेम सोनम वांगचुक ने बतायी कहानी

सोनम वांगचुक इंजीनियर हैं. इनोवेटर और एजुकेशन रिफॉर्मिस्ट हैं. स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख के फाउंडिंग डायरेक्टर हैं. उन्होंने लद्दाख में व्यक्तिगत पहल से शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाया. सोनम वांगचुक से सुनिए पूरी कहानी...
बॉलीवुड की बहुत बड़ी हिट फिल्म थी- थ्री इडियट्स. इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन दोस्तों की कहानी. हिंदी फिल्म जगत में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने रणछोड़ दास चांचड़ उर्फ रैंचो का किरदार इस फिल्म में निभाया है. फिल्म के अंत में दर्शकों को और रैंचो के दोस्तों को मालूम होता है कि रणछोड़ दास चांचड़ उर्फ रैंचो नाम का जो स्टूडेंट उनके साथ इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था, वह असल में लद्दाख में रहने वाला फुंसुक वांगड़ू है. लद्दाख के जिस इंजीनियर के जीवन पर आधारित यह फिल्म है, उस शक्स का असली नाम है- सोनम वांगचुक. सोनम एक इंजीनियर हैं. इनोवेटर और एजुकेशन रिफॉर्मिस्ट हैं. स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख के फाउंडिंग डायरेक्टर हैं. वर्ष 1988 में स्टूडेंट्स के एक समूह के साथ मिलकर उन्होंने इसकी स्थापना की थी. 1966 में उनका जन्म हुआ. हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स लद्दाख के डायरेक्टर को वर्ष 2018 में रेमन मैगसेसे अवॉर्ड मिला. सोनम वांगचुक इन दिनों झारखंड की राजधानी रांची में हैं. कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘री-स्ट्रक्चरिंग सीएसआर कॉन्फ्रेंस 2023’ में सोनम ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी से लेकर पर्सनल सोशल रिस्पांसिबिलिटी तक पर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने लद्दाख में व्यक्तिगत पहल से शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाया. सोनम वांगचुक ने यह भी कहा कि देश और धरती के सामने कई चुनौतियां हैं, जिससे निपटना जरूरी है. पूरी कहानी, सोनम वांगचुक की जुबानी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए