Jharkhand naxal news: PLFI के एरिया कमांडर राजेश गोप सहित 6 गिरफ्तार, नक्सली करमा उरांव भागने में रहा सफल

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand naxal news: PLFI के एरिया कमांडर राजेश गोप सहित 6 गिरफ्तार, नक्सली करमा उरांव भागने में रहा सफल

jharkhand naxalites news: खूंटी जिला अंतर्गत रनिया क्षेत्र से पुलिस ने नक्सली संगठन PLFI का एरिया कमांडर राजेश गोप और 5 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसके पास से हथियार समेत काफी मात्रा में सामान बरामद किया है.

विज्ञापन

Jharkhand naxalites news: नक्सली संगठन PLFI के एरिया कमांडर राजेश गोप उर्फ राजेश टाइगर उर्फ ढिल्लन तथा उसके पांच सहयोगियों को खूंटी जिला अंतर्गत रनिया क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. राजेश सिसई थाना क्षेत्र के कुसुमटोली का रहने वाला है. पुलिस ने इन नक्सलियों के पास से एक देसी कट्टा, 4 गोली, 14 मोबाइल फोन, लेवी का 5 हजार रुपया, पीएलएफआई का रसीद व पर्चा, एक वाकी टॉकी, एक बाइक, दो पिठु बैग सहित दैनिक उपयोग के सामान मिले हैं.

इनकी हुई गिरफ्तारी

PLFI के एरिया कमांडर राजेश गोप उर्फ राजेश टाइगर उर्फ ढिल्लन के अलावा रनिया थाना क्षेत्र के मरचा गांव निवासी प्रकाश कुमार साहू, रनिया का शिव कुमार साहू उर्फ शिव नाग उर्फ चरकु, प्रदीप कुमार बागची उर्फ चांदसी , बघिया गांव निवासी सिमोन गुड़िया तथा तुड़ीगड़ा गांव निवासी नकुल सिंह शामिल हैं.

गिरफ्तार नक्सली चूहा से हो रही पूछताछ

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पीएलएफआई के गिरफ्तार उग्रवादी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा को खूंटी पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है. उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस छापामारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पीएलएफआई उग्रवादी करमा उरांव तथा राजेश टाइगर उर्फ ढिल्लन के नेतृत्व में उग्रवादी रनिया थान क्षेत्र के हलोम से जोजोबिर जानेवाले रास्ते पर किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं.

Also Read: Jharkhand naxalites news: लातेहार के केदलीटोला जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, इंसास राइफल बरामद
पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया नक्सली करमा उरांव

इसी सूचना के आधार पर एसपी आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) रमेश कुमार के नेतृत्व में खूंटी जिला बल व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने हलोम से जोजोबिर जानेवाले रास्ते में छापामारी कर सभी को गिरफ्तार किया. वहीं, एक अन्य नक्सली करमा उरांव भागने में सफल रहा.

नक्सली राजेश पर 23 मामले दर्ज

पीएलएफआई के एरिया कमांडर राजेश गोप उर्फ राजेश टाइगर उर्फ ढिल्लन पर विभिन्न थानों में कुल 23 मामले दर्ज हैं. वह 4 फरवरी को गुदड़ी थाना क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में भी शामिल था. दूसरी ओर, इस छापामारी टीम में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) रमेश कुमार के अलावा सीआरपीएफ 94 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी पीआर मिश्रा, तोरपा के एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, थाना प्रभारी मुन्ना सिंह, रनिया थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह, तपकारा थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार , कर्रा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, अवर निरीक्षक संजीव कुमार,मनीष कुमार, जितेंद्र यादव, निशांत केरकेट्टा, रंजीत किशोर आदि शामिल थे.

रिपोर्ट : सतीश शर्मा, तोरपा, खूंटी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola