ePaper

खूंटी में पुलिस कैंप पर पोस्टर चिपकाने गये नक्सलियों से मुठभेड़, अपने पर भारी पड़ता देख भागे नक्सली

Updated at : 22 Nov 2021 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी में पुलिस कैंप पर पोस्टर चिपकाने गये नक्सलियों से मुठभेड़, अपने पर भारी पड़ता देख भागे नक्सली

प्रशांत बोस की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे नक्सली कल खूंटी पुलिस कैंप में पोस्टर चिपकाने पहुंचे और उसी वक्त सुरक्षाबलों की नजर उस पर पड़ गयी इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग होना शुरू हो गया. लेकिन पुलिस को भारी पड़ता देख वे वहां से भाग निकले.

विज्ञापन

Jharkhand News, Khunti News खूंटी : चाईबासा और लातेहार में रेलवे ट्रैक उड़ाने के बाद नक्सली शनिवार की रात खूंटी के अड़की थाना के कोचांग पुलिस कैंप में बंद का पोस्टर चिपकाने पहुंचे. इसी दौरान सुरक्षाबलों की नजर उन पर पड़ गयी. पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी मोर्चा संभाल जवाबी फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से करीब 100 राउंड गोलियां चली. पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली दस्ता जंगल की ओर भाग निकला. मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुआ है.

हो सकती थी बड़ी घटना :

कोचांग कैंप में अगर पुलिस सतर्क नहीं रहती तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी. नक्सली पुलिस कैंप के काफी नजदीक पहुंच गये थे. नक्सलियों की ओर से फायरिंग होते ही पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की. पुलिस अगर जरा भी देर करती तो नक्सली कोई बड़ी घटना को अंजाम देने में सफल हो जाते. मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली फरार हो गये.

ज्ञात हो कि माओवादी के शीर्ष नेता प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी के गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था.

Posted by : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola