Jharkhand Weather Forecast LIVE: राज्य के इन भागों में बारिश के आसार, वज्रपात के साथ सतही हवा चलने की संभावना
Jharkhand Weather Forecast Live Updates: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों में झारखंड में बारिश की संभावना है. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
राज्य के इन भागों में बारिश के आसार, वज्रपात के साथ सतही हवा चलने की संभावना
आज राज्य के उत्तर पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं. वहीं अगले 3-4 दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. जबकि कुछ हिस्सों में वज्रपात के साथ सतही हवा चलने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
डालटनगंज का पारा पहुंचा 38 डिग्री के पार, जानें विभिन्न जिलों का तापमान
झारखंड के लोगों को अभी गर्मी से राहत है. राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान अभी 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे या 35 डिग्री का आसपास है. आइए जानते हैं झारखंड के विभिन्न जिलों का क्या तापमान है?

रांची समेत इन जिलों में अगले 1-3 घंटे में बारिश के आसार,वज्रपात को लेकर अलर्ट
पूर्वी सिंघभूम, रांची, सरायकेला-खरसांवा और पश्चिमी सिंहभूम के कुछ हिस्सों में अगले 1-3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है. साथ ही जिलों के कुछ भागों में तेज हवा भी देखी जा सकती है. हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रतिघंटे हो सकती है. इस मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों को सतर्क किया है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें, बिजली के खंभों से दूर रहें और किसान अपने खेत में ना जाएं. मौसम सामान्य होने तक की प्रतिक्षा करें.
झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, 24 घंटों बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है. हाल के दिनों में झारखंड के मौसम में हो रहा बदलाव के पीछे का कारण भी यही है. स्काईमेट वेदर के अनुसार आने वाले 24 घंटों के झारखंड में बारिश हो सकती है.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए