झारखंड के IAS सैयद रियाज को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यौन उत्पीड़न मामले में फंसे सैयद रियाज अहमद की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी. सैयद रियाज की ओर से रांची हाइकोर्ट के वकीलों ने दलीलें दीं. लेकिन दोनों पक्षों की बात को सुनने के बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी

विज्ञापन

खूंटी : यौन उत्पीड़न के आरोपी एसडीओ सैयद रियाज अहमद की जमानत याचिका सीजेएम ने खारिज कर दी. बुधवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में बहस हुई. सैयद रियाज की ओर से रांची हाइकोर्ट के वकीलों ने दलीलें दीं. वहीं एपीपी निशि कच्छप ने जमानत का विरोध किया. दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद सीजेएम सत्यपाल ने जमानत याचिका खारिज कर दी.

विज्ञापन

ज्ञात हो कि आइआइटी मंडी की छात्रा ने तीन जुलाई को एसडीओ रियाज अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने मामले की जांच कर एसडीओ को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया था.

एसडीओ की पत्नी पहुंचीं खूंटी :

यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल भेजे गये एसडीओ सैयद रियाज अहमद की पत्नी रेना जमील मंगलवार की देर शाम खूंटी पहुंची. बुधवार को उनकी मुलाकात जेल में बंद अपने पति से नहीं हो सकी. उन्होंने डीसी शशिरंजन से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली. मूल रूप से धनबाद की रहनेवाली रेना जमील भी आइएएस हैं और छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसडीएम के पद पर पदस्थापित हैं. एसडीओ सैयद रियाज के कई अन्य रिश्तेदार भी खूंटी पहुंच चुके हैं.

Posted By: Sameer Oraon

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola