PHOTOS: रांची में मिलने लगा देसी ‘शाकाहारी मटन’, कैंसर और अस्थमा में है फायदेमंद

Updated:
विज्ञापन

मटन वह भी वेज! सुनने में जितना अच्छा लगता है उससे कई ज्यादा बेहतर होता है इसका जायका. दरअसल झारखंड में रुगड़ा इसी रूप में जाना जाता है. रांची के बाजारों में यह मिलने लगा है. कैंसर और अस्थमा जैसे बीमारी के लड़ने में भी यह फायदेमंद साबित होता है. तो आइए जानते है इसके बारे में सबकुछ…

विज्ञापन
undefined

बरसात के मौसम में अगर आप भी मटन खाने के शौकीन है लेकिन आपको इसका जायका शाकाहारी व्यंजन में लेना है तो आपके लिए रांची के बाजारों में एक खास प्रोडक्ट आ चुका है. ऐसे तो यह झारखंड के लोगों के लिए कोई नया खाद्य पदार्थ नहीं है लेकिन यहां के लोग इसका बेसर्बी से इंतजार करते है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

मटन वह भी वेज! सुनने में जितना अच्छा लगता है उससे कई ज्यादा बेहतर होता है इसका जायका. दरअसल झारखंड में रुगड़ा इसी रूप में जाना जाता है. झारखंड के जंगल में पायी जाने वाली ये मशरूम की प्रजाति मानसून की बारिश के बाद बाजारों में दिखने लगी है. आइए जानते है इसकी खासियत…

undefined

इस झारखंडी मशरूम का टेस्ट बिल्कुल मटन की तरह ही होता है. साथ ही इसमें भरपूर मात्र में प्रोटीन होता है. कैलोरी और फैट की मात्र बहुत ही कम होती है. रुगड़ा दिखने में छोटे-छोटे आलू की तरह होते है. रुगड़ा मशरूम प्रजाति का होता है.

undefined

बता दें कि रुगड़ा आम मशरूम के विपरीत जमीन के भीतर पैदा होता है। साथ ही यह किसी भी जगह नहीं होता केवल साल के पेड़ के नीचे ही होता है. बरसात के मौसम में जंगलों में साल के पेड़ के नीचे दरारों में पानी पड़ते ही रुगड़ा पनपना शुरू हो जाता है.

undefined

स्थानीय लोग विशेष तौर पर ग्रामीण इसे वहां से चुनकर ले आते है और बाजारों में बेचते है. बता दें कि रांची में रुगड़ा करीब 300 से लेकर 1000 रुपये प्रति किलो तक बिकता है. हालांकि, यह तीन से चार दिनों में ही खराब हो जाता है.

undefined

रांची में रुगड़ा का क्रेज है. हालांकि, कई जगहों पर इसे पुट्टू भी कहते हैं. इसकी मांग ज्यादातर बरसात के शुरुआत और मध्य तक राहत है. जैसे-जैसे यह बूढ़ा होता जाता है इसकी कीमत कम होती जाती है.

undefined

हालांकि यह तो तय है कि यहां के लोग इस देशी शाकाहारी मटन का इंतजार साल भर करते है तब जाकर एक बार यह मिलता है वह भी बहुत ही कम समय के लिए. कहा जाता है कि कैंसर और अस्थमा जैसे बीमारी के लड़ने में भी यह फायदेमंद साबित होता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola