ePaper

Jharkhand Crime News: पत्नी को शादी में डांस करना पड़ा महंगा, पीट-पीटकर मार डाला, पति हुआ अरेस्ट

Updated at : 29 May 2022 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: पत्नी को शादी में डांस करना पड़ा महंगा, पीट-पीटकर मार डाला, पति हुआ अरेस्ट

Jharkhand Crime News: झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के लरकुआ गांव में एक विवाहिता को शादी में डांस करना महंगा पड़ गया. पत्नी को शादी में डांस करना पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: झारखंड के चतरा जिले में शादी में डांस करना पत्नी को महंगा पड़ गया. नाराज पति ने परिजनों के साथ मिलकर पीट-पीटकर विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी. हत्या की जानकारी पुलिस को दी गयी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के बाद घर छोड़कर भाग रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घर के अन्य सदस्य फरार हैं. ये मामला सदर थाना क्षेत्र के लरकुआ गांव का है.

पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के लरकुआ गांव में एक विवाहिता को शादी में डांस करना महंगा पड़ गया. पत्नी को शादी में डांस करना पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची. सदर थाना प्रभारी लव कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE:चतरा में शादी में डांस करना पत्नी को पड़ा महंगा, पीट-पीटकर हत्या, पति अरेस्ट

पति और सास-ससुर पर हत्या का आरोप

चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के लरकुआ गांव में विवाहिता की हत्या कर उसके शव को घर के समीप स्थित पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया जा रहा है. घटना के बाद घर छोड़कर भागने की फिराक में जुटे आरोपी पति को खदेड़ कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हैं. मृतका के परिजनों ने पति और सास-ससुर समेत अन्य ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: IPL 2022: आईपीएल के फाइनल मुकाबले में विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य का जलवा बिखेरेंगे झारखंड के कलाकार

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola