कोडरमा में चोरों ने 3 बंद पड़े घरों को बनाया निशाना, जेवरात समेत लाखों रुपये की चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विक्की कुमार ने बताया कि एक लाख पचास हजार रुपये नकद और तीन लाख पचास हजार रुपये की जेवरात की चोरी हुई है. जेवरात में सोने का नेकलेश समेत कई चीजें चोरी हुई है

विज्ञापन

कोडरमा, रंजीत बनर्जी: डोमचांच थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने अलग अलग स्थानों पर तीन बंद पड़े घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. चोरों ने विक्की कुमार पिता स्व सहदेव साव के घर से लाखों रुपये की सम्पत्ति चुरा ली. विक्की कुमार ने बताया कि हमलोग सपरिवार ससुर के श्राद्ध कर्म में एक मार्च को कोडरमा गये थे.

विज्ञापन

आज जब सुबह घर वापस आये तो देखे कि घर के सामने का गेट का ताला टूटा हुआ है और घर के गये तो देखा कि सभी कमरा का ताला टूटा है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है. विक्की कुमार ने बताया कि एक लाख पचास हजार रुपये नकद और तीन लाख पचास हजार रुपये की जेवरात की चोरी हुई है. जेवरात में सोने का नेकलेश, दो जोड़ा कान वाला, दो अंगूठी, झुमका, नथुनी, दो जोड़ा मंगटीका, कान कुंडली व चांदी का पायल.

इसके अलावा चोरों ने राजेन्द्र साव पिता बिहारी मास्टर के बंद पड़े रसोईघर का ताला तोड़ कर खाद्य पदार्थ सहित पांच हजार रुपये की चोरी कर ली. इस घटना की जानकारी तब हुई जब घर की महिला रसोईघर आई तब. तीसरी घटना रंजन सिंह के किराये की मकान पर घटी. वह सपरिवार पूजा करने अपने घर बिहार गया था. वहां रह रहे लोगों ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola