ePaper

Jharkhand Crime News: थानेदार मुन्ना सिंह पर गिरी गाज, एसपी ने किया सस्पेंड, ये है गंभीर आरोप

Updated at : 03 May 2022 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: थानेदार मुन्ना सिंह पर गिरी गाज, एसपी ने किया सस्पेंड, ये है गंभीर आरोप

Jharkhand Crime News: खूंटी जिले के तोरपा में एक पांच वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी. बच्ची के परिजन थाना पहुंचे और थाना प्रभारी मुन्ना सिंह को मामले की जानकारी दी. आरोप है कि थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की और बच्ची के परिजनों से दुर्व्यवहार किया.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: दुष्कर्म पीड़िता (नाबालिग) के परिजनों से दुर्व्यवहार करने एवं पीड़िता का तत्काल इलाज नहीं कराने के कारण खूंटी के एसपी अमन कुमार ने तोरपा के थानेदार मुन्ना सिंह को निलंबित कर दिया है. सब इंस्पेक्टर निशांत केरकेट्टा को तोरपा थाना का प्रभार सौंपा गया है. इस संबंध में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने एसपी से मिलकर थाना प्रभारी मुन्ना सिंह द्वारा दुर्व्यवहार करने की शिकायत की थी. उन्होंने पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा था.

शिकायत सुनने की जगह भड़क गये थे थानेदार

23 अप्रैल को खूंटी जिले के तोरपा में एक पांच वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी. बच्ची के परिजन तत्काल कुछ लोगों के साथ थाना पहुंचे और थाना प्रभारी मुन्ना सिंह को मामले की जानकारी दी. आरोप है कि थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की तथा बच्ची के परिजनों को चिल्लाते हुए कहने लगे कि फालतू-फालतू केस करने चले आते हो. परिजनों का आरोप है कि मुन्ना सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज भी की थी.

Also Read: झारखंड पंचायत चुनाव : बाघमारा की 60 पंचायतों में होंगे मतदान, ललिता देवी होंगी निर्विरोध निर्वाचित

नपे थाना प्रभारी

बताया जाता है कि इसी बीच पीड़ित बच्ची दर्द से कराहती रही, परंतु थाना प्रभारी ने कोई ध्यान नहीं दिया. इसकी लिखित शिकायत परिजनों ने एसपी से की थी. पीड़ित बच्ची के परिजन एसपी द्वारा थाना प्रभारी मुन्ना सिंह के विरुद्ध की गयी कार्रवाई से संतुष्ट हैं. सीडब्ल्यूसी ने भी थाना प्रभारी पर उंगली उठाया था. इस मामले को लेकर सीडब्ल्यूसी ने भी थाना प्रभारी मुन्ना सिंह की कार्यशैली पर उंगली उठाई थी. आरोप है कि पीड़ित बच्ची के संबंध में सीडब्ल्यूसी ने थाना प्रभारी से बात करना चाहा तो उन्होंने बात नहीं की थी.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: रांची में बदला मौसम का मिजाज, हो रही रिमझिम बारिश

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola