Jharkhand Crime News: साहेबगंज में पति ने की अपनी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Updated at : 07 Apr 2022 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: साहेबगंज में पति ने की अपनी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

साहेबगंज में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी का अवैध संबंध गांव की ही महिला के संग चल रहा था, पत्नी के साथ विवाद बढ़ने पर पास के खेत में धारदार हथियार से हत्या कर दी.

विज्ञापन

साहेबगंज: साहेबगंज के कदमा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की आपसी विवाद में हत्या कर दी. हत्या का आरोपी महादेव तुरी कोटलपोखर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. लेकिन विगत करीब 10 सालों से वह कदमा गांव में रह रहा था. जानकारी के मुताबिक महादेव तुरी का पास की ही गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होता था. बीती रात इस बात को लेकर दोनों के बीच फिर बहस हो गयी. विवाद बढ़ने के बाद महादेव तुरी ने पत्नी लक्खीमुन्नी देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महादेव को गिरफ्तार कर लिया है.

पुत्र संजय तुरी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता महादेव का अवैध संबंध कुसमा गांव की ही महिला से था. इस वजह से परिवार में बीते 2 साल से तनाव का माहौल था. इस दरम्यान बीती रात दोनों के बीच इस मामले पर फिर कहा सुनी हो गयी. विवाद बढ़ने के बाद पिता महादेव ने मां लक्खीमुन्नी देवी को घर की पीछे की खेत में ले जाकर हत्या कर दी.

Also Read: मालवाहक जहाज हादसा: NDRF के सर्च ऑपरेशन में गंगा नदी से निकाले गये दो शव, हादसे की जांच में जुटे अधिकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार और बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर आरोपी महादेव को हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

रिपोर्ट- अजीत झा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola