Jharkhand Crime News : तिलक समारोह में पिस्टल चमकाना पड़ा महंगा, चतरा पुलिस ने हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Jharkhand Crime News, चतरा न्यूज (दीनबंधु) : झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोलहबगहा गांव में एक युवक को तिलक समारोह में पिस्टल चमकाना महंगा पड़ गया. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली और ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने उसे धर दबोचा. इस दौरान पुलिस ने पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया. छापामारी टीम में एएसआई रंजीत कुमार समेत कई सशस्त्र बल शामिल थे.

आपके शहर में
चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोलहबगहा से पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. वह तिलक समारोह में पिस्टल चमका रहा था. गिरफ्तार युवक चंदन कुमार घोरीघाट का रहने वाला है. इसकी जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोलहबगहा गांव में एक युवक हथियार के साथ तिलक समारोह में दबंगई कर रहा है. सूचना के आलोक में घोरीघाट पिकेट के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल उक्त गांव पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से उस युवक को पकड़ लिया. साथ ही एक नाइन एमएम के एक पिस्टल व एक देसी कट्टा जब्त किया गया है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए