Live Updates

Jharkhand Breaking News Live: आरपीएफ ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, यात्री को सौंपा बैग

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

यात्री को बैग लौटाकर आरपीएफ ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

बेंक्टेश शर्मा. गोमो आरपीएफ ने रेलयात्री को बैग लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की. बैग में सोना तथा चांदी की एक-एक मूर्ति थी. संतोष कुमार पांडेय शनिवार को अजमेर सियालदह एक्सप्रेस से गया से कोडरमा के लिए एस-7 कोच में सफर कर रहे थे. कोडरमा उतरने के क्रम में उनका एक बैग कोच में ही छूट गया. रेल मदद पर शिकायत करने पर धनबाद रेल कंट्रोल से सूचना पाते ही गोमो आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय शंकर ने तुरंत पारसनाथ स्टेशन पर डयूटी पर तैनात प्रधान आरक्षी एसएन भक्ता को सूचना दी. इसके बाद श्री पांडेय को बैग दिया गया.

अवैध खनन मामले में गिरफ्तार पशुपति यादव की जमानत पर फैसला 26 मई को

रांची : अवैध खनन मामले में गिरफ्तार पशुपति यादव की जमानत पर शनिवार को सुनवाई हुई. पीएलएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने मामले में फैसले की तिथि 26 मई निर्धारित की है. इस मामले में पशुपति यादव के बेटे दाहू यादव व सुनील यादव भी आरोपी हैं.

दक्षिणी छोटानागपुर के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बने मनोज जायसवाल

रांची: झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन किया है. वर्ष 2010 बैच के आईएएस मनोज जायसवाल को दक्षिणी छोटानागपुर का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है. शशि प्रकाश झा को स्वास्थ्य विभाग का अपर सचिव बनाया गया है. मनमोहन प्रसाद को उद्योग विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है.

पलामू में महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, एफआईआर दर्ज

विश्रामपुर (पलामू) : रेहला थाना क्षेत्र के दीक्षित टोले में शुक्रवार की रात एक 25 वर्षीया महिला का शव उसके घर के आंगन से संदेहास्पद स्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. ससुरालवालों की मानें तो महिला ने आत्महत्या की है, जबकि मृतका के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है.

माओवादियों ने जेसीबी में लगायी आग

धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के गणेशपुर से बेलमी सड़क निर्माण के दौरान माओवादियों ने जेसीबी में आग लगायी.

तीन अफीम तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची पुलिस ने अफीम के साथ तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है. डीएसपी अजय कुमार ने यह जानकारी दी है. डीएसपी ने बताया कि राजधानी रांची के बुंडू स्थित दशम फॉल थाना की पुलिस ने अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से अफीम भी बरामद हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola