Live Updates

Jharkhand Breaking News Live: देवघर सदर अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर ओपीडी में हुए बेहोश

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर ओपीडी में हुए बेहोश

देवघर: सदर अस्पताल के दो नंबर ओपीडी में मरीजों के इलाज करने के दौरान ही डॉ रविजीत प्रकाश खुद बेहोश गये. बेहोश होकर गिरते देख अस्पतालकर्मियों ने उन्हें गिरने से बचाया और उन्हें तुरंत डॉक्टर रेस्ट रूम में बेड पर लेटाया. इसकी सूचना अस्पताल उपाधीक्षक को दी. इसके बाद सिविल सर्जन डॉ जेके चौधरी, डीएस डॉ प्रभात रंजन, डॉ शंकर लाल मुर्मू, डॉ प्रेम प्रकाश समेत अन्य डॉक्टर पहुंच कर उनका इलाज किया. डॉ प्रभात रंजन ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण डॉक्टर बेहोश हो गये थे. इलाज के बाद अभी ठीक हैं.

पशु तस्करों ने ग्रामीण पर किया हमला, मोबाइल लूटे, प्राथमिकी दर्ज

गुमला थाना के तेतरटोली गांव में पशु तस्करों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया. मारपीट की. मोबाइल भी लूटकर ले गये. यहां तक कि एक युवक को कतरी डैम में डुबाकर मारने ले जा रहे थे, परंतु कोटाम पुलिस के पहुंचने के कारण युवक की जान बची. इस मामले में बड़ा खटंगा पाकरटोली निवासी मोहित उरांव ने गुमला थाने में 11 लोगों समेत दो-तीन अज्ञात लोगों पर मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने ईडी से मांगा दो हफ्ते का समय

रांची : प्रवर्तन निदेशालय ने सरकारी जमीन में हेराफेरी मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को समन भेजकर 21 अप्रैल को जोनल ऑफिस में हाजिर होने को कहा है. आईएएस छवि रंजन ने इस मामले में दो सप्ताह का समय मांगा है. आपको बता दें कि 13 अप्रैल को ईडी ने छवि रंजन, अंचल अधिकारी मनोज कुमार सहित जमीन के कारोबार से जुड़े 18 लोगों के कुल 21 ठिकानों पर छापा मारा था. सेना के कब्जेवाली जमीन की हेराफेरी के आरोप में प्रदीप बागची सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

खूंटी में 407 किलो डोडा जब्त, वाहन बरामद

खूंटीः पुलिस ने मारंगहादा थाना क्षेत्र के होड़ोंग से डोडा लदा टाटा मैजिक बरामद किया है. पुलिस ने कुल 23 बोरे में 407.500 किलो डोडा और बिना नंबर की टाटा मैजिक गाड़ी को जब्त कर लिया है. इस संबंध में एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर इसे जब्त किया है. वाहन को रास्ते में छोड़कर चालक वाहन से कूदकर भाग गया. इस संबंध में मारंगहादा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापामारी अभियान में एसडीपीओ अमित कुमार, मारंगहादा थाना प्रभारी अजय कुमार भगत, सअनि कृष्णकांत मेहता, सशस्त्र बल शामिल थे.

13 साल की नाबालिग का राजस्थान में बाल विवाह मामले में दूल्हा समेत दो हिरासत में, पूछताछ कर रही पुलिस

झुमरीतिलैया: तमाम प्रयासों व जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद कोडरमा जिले में बाल विवाह का सिलसिला थम नहीं रहा है़ ताजा मामला शहर के असनाबाद छठ तालाब के पास का है. यहां रहने वाले एक परिवार ने 13 वर्ष की नाबालिग बच्ची की शादी राजस्थान में कर दी. चार माह पूर्व हुई शादी के बाद बच्ची वापस अपने घर आई थी. गुरुवार को उसे दोबारा लेने के लिए राजस्थान से कथित अधेड़ दूल्हा व उसका पिता आया. इसकी जानकारी सीडब्ल्यूसी व चाइल्ड लाइन को मिली तो इन दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दोनों से पूछताछ की जा रही है. नाबालिग को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बालिका गृह धनबाद में आवासित करने का आदेश दिया गया है.

लाह की खेती को कृषि का दर्जा देने पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का जताया आभार

रांची: झारखंड में लाह की खेती को कृषि का दर्जा मिल चुका है. इससे लाह की खेती से जुड़े करीब पांच लाख किसानों को लाभ होगा. उद्घोष फाउंडेशन के अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने इस संदर्भ में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख से मुलाकात की और इसके लिए आभार प्रकट किया. इस क्रम में उन्हें लाह कृषकों की ओर से बधाई दी. मंत्री ने आश्वस्त किया कि झारखंड में लाह की खेती को नए रूप से विकसित कर किसानों की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola