Jharkhand Breaking News LIVE: रांची के राजेंद्र चौक से हाईकोर्ट तक के मार्ग में आवागमन हुआ सुलभ, देखें Video
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…
रांची के राजेंद्र चौक से हाईकोर्ट तक जाने वाले मार्ग में आवागमन हुआ सुलभ

रांची, राजकुमार. राजधानी रांची के डोरंडा स्थित राजेंद्र चौक से हाइकोर्ट जानेवाली मुख्य सड़क में पाइलिंग का काम पूरा हो गया है. वहीं, ट्रैफिक सुगम करने के लिए कार्यस्थल से क्रेन को साइड कराया गया, ताकि आगे का काम हो सके. इस दौरान करीब 20 मिनट तक राजेंद्र चौक में यातायात को रोक दिया गया. वहीं, क्रेन से दुर्घटना न हो, इसको लेकर 11 केवी राजेंद्र चौक फीडर से बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए बंद कर दी गयी थी. इस कारण राजेंद्र चौक, रिसालदार नगर, अग्निशमन भवन ग्वालाटोली, जज कोठी सहित अन्य इलाके में बिजली नहीं मिली. इधर, पाइलिंग का काम पूरा हो जाने के बाद अब पियर तैयार होगा. फ्लाईओवर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों की वजह से यहां रोज सड़क जाम हो रही है.
चौका के जंगल से पति-पत्नी का शव बरामद, आपसी विवाद में हुई हत्या
चौका : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती गांव मुटुदा के बिहड़ जंगल में पुलिस ने पति-पत्नी का सड़ा-गला शव बरामद किया है. रविवार को चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुआ कि मुटुदा के जंगल में दो शव पड़ा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. मृतकों की पहचांन मुटुदा निवासी सोमा मुंडा एवं उसका पत्नी एतवारी देवी के रूप में किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी विवाद में मृतक के पड़ोसी सनातन मुंडा ने दोनों की जनवारी में ही हत्या कर घर से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में फेंक दिया था. घटना के बाद से ही सनातन मुंडा फरार है.
रांची के धवन राम हत्याकांड के आरोपियों के घर कुर्की जब्ती
रांची : बरियातू थाना क्षेत्र में धवन राम हत्याकांड में फरार चल रहे दो आराेपी के घरों में पुलिस ने कुर्की जब्ती की. एदलहातु के रहने वाले दोनों आरोपियों के घरों में पुलिस कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है.
लातेहार में कुल्हाड़ी से मारकर बड़े भाई की हत्या, छोटा भाई गिरफ्तार
महुआडांड़ : लातेहार जिला अंतर्गत मेराम गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया गया. 38 वर्षीय बसंत सारस राजमिस्त्री का काम करता था. उसका 30 वर्षीय छोटा भाई जेम्स सारस ने कुल्हाड़ी से सिर और चहरे पर वार कर बड़े भाई की हत्या कर दी. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि दोपहर में पति को खाना खिला रही थी. उसी समय उसका देवर जेम्स सारस बैल चराकर लौटा. खाना देते वक्त मेरे साथ मारपीट की जिसके बाद जल सहिया का काम में जियो टैग करने के लिए बाहर गई हुई थी. कुछ ही देर में गांव के लोगों ने पति की हत्या की सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जा में लिया, वहीं छोटा भाई हत्या करने के बाद जंगल की ओर भाग गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया. बताया गया कि अब तक शादी नहीं कराने से छोटा भाई नाराज चल रहा था. वहीं, घर और बाहर दोनों जगह काम कराने और सही तरीके से खाना नहीं देने से नाराज था.
रांची के कांके क्षेत्र में बोरे में बंद एक युवक का मिला शव
रांची : कांके थाना क्षेत्र के निरजा सहाय डीएवी के समीप बोरे में बंद एक युवक का शव मिला है. बताया गया कि सेमर टोली, कांके निवासी 33 वर्षीय अरविंद उरांव पिता प्रेम उरांव का शव पुलिस ने एक खेत से बरामद किया. 30 मार्च की रात से लापता था. मृतक के पिता ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है.
पलामू में ईसाई समुदाय ने धूमधाम से बनाया पाम संडे, चर्च में हुई विशेष प्रार्थना
पलामू : ईसाई समुदाय ने रविवार को धूमधाम के साथ पाम संडे यानी खजूर पर्व मनाया. इस अवसर पर विभिन्न चर्चों में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया. कई चर्चों ने शोभायात्रा भी निकाली. पलामू के प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के सबसे बड़ा चर्च में सुमार शनि की महारानी महागिरजा घर में कई कार्यक्रम किया गये. सबसे पुराना यूनियन चर्च में आराधना एवं पूजा किया गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए