Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE:रांची में डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा में धराया मुन्ना भाई, कल भेजा जाएगा जेल

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा में धराया मुन्ना भाई, कल भेजा जाएगा जेल

नामकुम, राजेश वर्मा. राजाउलातू स्थित वाईबीएन यूर्निवसीटी में चल रही डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे युवक शिवपूजन सहाय को हिरासत में लिया गया है. जानकारी के अनुसार शनिवार को डिप्लोमा इन फार्मेसी के वर्ष 2019-20 के ड्रग स्टोर एंड बिजनेस की परीक्षा रद्द कर रविवार की सुबह पहली पाली में रखी गई थी. परीक्ष द्वारा जांच की गई, जिसमें परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी एवं एडमिट कार्ड की फोटो में अंतर पाया गया. परीक्षार्थी मो शहाबुद्दीन के बदले वह परीक्षा दे रहा था. मामले में केन्द्राधीक्षक चन्द्रजीत कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को सोमवार को जेल भेजा जाएगा.

ओडिशा रेल हादसा: झारखंड के 3 यात्रियों की मौत, 61 लोग घायल, अधिकारियों की टीम पीड़ितों से मिली

रांची: ओडिशा रेल हादसे में झारखंड के तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है. इसमें 61 यात्री घायल हैं. सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर अधिकारियों व डॉक्टरों की टीम ओडिशा के बालासोर स्थित घटना स्थल पर पहुंची और पीड़ितों से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें आवश्यक मदद दी जा रही है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया शिलान्यास

खूंटीः अड़की प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव बीरबांकी की तस्वीर अब बदल रही है. जहां कभी नक्सलियों की आवाज गूंजती थी, वहां अब शिक्षा की अलख जगेगी. बीरबांकी में लगभग 48 करोड़ की लागत से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जायेगा. मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में विकास तीर्थ के तहत रविवार को केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा, तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा और पूर्व सांसद पद्मभूषण कड़िया मुंडा ने संयुक्त रूप से एकलव्य आदर्श विद्यालय का शिलान्यास किया.

रांची में जुआ खेल रहे 16 लोग भेजे गए जेल 

रांची: इटकी थाना की पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों पर बड़ी कारवाई की है. बीती रात 16 लोगों को हिरासत में लिया गया था. पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया.

पश्चिमी सिंहभूम में 5-5 किलो के दो आईईडी बम बरामद

चाईबासा. भाकपा माओवादियों के खिलाफ 27 मई से टोंटो व गोइलकेरा में जारी सर्च ऑपरेशन के क्रम में रविवार को गोईलकेरा थानांतर्गत मारादिरी गांव से कुईड़ा के बीच जंगली व पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने दो आईईडी बम बरामद किया है.

सरायकेला के गम्हरिया में बाइक सवार युवक की मौत

गम्हरिया. गम्हरिया थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर में खड़ी कार का दरवाजा से टकराकर बाइक सवार भीम मार्डी (28) नामक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात ब्रेक डाउन होने पर कार सड़क किनारे खड़ी थी. जैसे ही चालक बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोला, तभी कांड्रा की ओर से आ रही बाइक दरवाजा से टकरा गया. इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची गम्हरिया पुलिस ने युवक को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस दोनों वाहनों के जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola